दवा बनाने वाली भारतीय कंपनियां ग्लेनमार्क, ग्रैन्यूल्स इंडिया, सनफार्मा, जाइडस और यूनिकेम मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़ी अलग अलग समस्या की वजह से अमेरिकी बाजार ने अपनी दवाइयां वापस से माँगा ली है। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने जानकारी दी है। USSDA ने अपनी ताजा प्रवर्तन रिपोर्ट में कहा कि ये दवा बनाने वाली कंपनियां अमेरिकी बाजार से प्रभावित अपनी इच्छा से वापस मंगा रही है वही यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि मुंबई स्थित ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स की एक अमेरिकी सब्सिडरी कंपनी ने गोवा प्लांट में तैयार 13,824 एजेलिक एसिड जेल ट्यूबों को वापस मंगाया है। क्योकि मार्केट में इन दवाइयों की शिकायत दर्ज की गयी है।
न्यू जर्सी स्थित ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स इंक, यूएसए ने 17 सितंबर को क्लास-II राष्ट्रव्यापी रिकॉल शुरू किया था। USSDA के अनुसार, क्लास-II रिकॉल तब शुरू किया जाता है जब उल्लंघनकारी उत्पाद के उपयोग या संपर्क से अस्थायी या चिकित्सकीय रूप से प्रतिवर्ती स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं, या जब गंभीर प्रतिकूल स्वास्थ्य परिणामों की संभावना न्यूनतम होती है।
जाइडस और यूनिकेम फार्मा ने भी अमेरिका से वापस मंगाई अपनी दवाइयां
अहमदाबाद स्थित दवा निर्माता कंपनी जाइडस फार्मास्युटिकल्स इंक एंटीवायरल दवा एंटेकाविर टैबलेट की 8,784 बोतलें वापस मंगा रही है वही USSDA ने कहा कि एक अन्य भारतीय दवा कंपनी यूनिकेम फार्मास्युटिकल्स यूएसए इंक लेबल में गड़बड़ी के कारण दवा की बोतलें वापस मंगा रही है।







