Himachal News: भाजपा ने सलूणी में हुई युवक की निर्मम हत्या को लेकर किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: श्री नयना देवी जी के विधायक व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा के नेतृत्व में और पूर्व मंत्री राजेंदर गर्ग जिलाध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान की उपस्थिति में सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने चम्बा जिला के

सलूणी में हुई युवक की निर्मम हत्या के संदर्भ में बिलासपुर सर्किट हाउस से लेकर जिलाधीश कार्यालय तक जलूस निकाला और जिलाधीश को इस बारे में ज्ञापन दिया !

नृशंस हत्या में एक विशेष समुदाय के परिवार की संलिप्तता पाई गई है

शर्मा ने कहा चम्बा जिला के सलूणी में 25 साल के युवक मनोहर लाल की निर्मम हत्या कर दी गयी और उसके शव के 8 टुकड़े कर नाले में फेंक दिया गया ! उन्होंने कहा इस नृशंस हत्या में एक विशेष समुदाय के परिवार की संलिप्तता पाई गई है !इस घटना को झूठी कहानी से जोड़कर पुलिस प्रशासन द्वारा अरोपिंयों के खिलाफ घटना होने के बाद जो कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी उसमे प्रशासन नाकाम रहा है

घटना की जाँच एन आई ए से करवाई जाये और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए

जिस कारण इस परिवार ने कई साक्ष्य मिटाने का प्रयास भी किया ! प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बाहुबली ने सेंकडो बीघा सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर रखा है ! जिलाधीश महोदय को सौपे गए ज्ञापन जिला भाजपा ने राज्यपाल महोदय से मांग की गयी है इस दर्दनाक घटना की जाँच एन आई ए से करवाई जाये और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए !सरकार इस से पूर्व हुई गुमशुदगी की घटनाओं की छानबीन के लिए विशेष टीम गठित करे !

सरकारी भूमि को इस परिवार के कब्जे से मुक्त करवाया जाये

इस परिवार सरकारी भूमि पर नाजायज कब्जा कर रखा है उसकी विभागीय जांच हो और सरकारी भूमि को इस परिवार के कब्जे से मुक्त करवाया जाये !जिला भाजपा ने इस ज्ञापन के माध्यम से मांग करती है कि मनोहर लाल नाम के युवक जिसकी दर्दनाक हत्या कर दी गई है यह एक गरीब एवं दलित समुदाय से ताल्लुक रखता है सरकार इस परिवार को उचित सहायता प्रदान करे !

see more..https://firenib.com/bjym-workers-burnt-the-house-of-the-accused/

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib