Himachal News: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जलाया आरोपियों का घर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में हुए मनोहर हत्याकांड के बाद पक्ष-विपक्ष आमने-सामने हैं विपक्ष सरकार से एनआईए जांच की मांग उठा रहा है. हिमाचल बीजेपी ने मनोहर के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन भी किया.

इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान भी सामने आया है.

सुक्खू ने कहा कि सरकार ने वक्त पर सही कार्रवाई की

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने वक्त पर सही कार्रवाई की. बावजूद इसके भाजपा मामले में राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ओछी राजनीति कर रहे हैं.मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कहा कि यह शायद देश का पहला ऐसा मामला है, जिसमें सभी आरोपियों को पकड़ा जा चुका है और पुलिस की समयोचित कार्रवाई के बावजूद भाजपा इस पर शोर-शराबा जारी रखे हुए है. उनका यह प्रदर्शन पूर्णतया अवांच्छित है और इसे न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता.ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस मामले की संवदेनशीलता को देखते हुए पुलिस ने चौबीस घंटों के भीतर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

केंद्र में सत्ता में होने के बावजूद भाजपा इस जांच को मुद्दा बना रही है

उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी और सरकार की ओर से राष्ट्रीय जांच एजेंसी से मामले की जांच करवाने संबंधी मांग स्वीकार करने के बावजूद भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी रखना तर्कहीन है. केंद्र में सत्ता में होने के बावजूद भाजपा इस जांच को मुद्दा बना रही है, जबकि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के लिए एक फोन कॉल पर यह जांच शुरू करवाना कोई बड़ी बात नहीं है. इससे प्रतीत हो रहा है कि इस घटना को राजनीतिक रंग देते हुए भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 को ध्यान में रखते हुए ऐसी तरकीबें अपना रही है.मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी के बावजूद घटना के पांच दिनों के बाद भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े लोगों ने आरोपी के घर को आग की भेंट चढ़ा दिया.

मामले में संलिप्त सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी

हालांकि उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से बार-बार आश्वस्त किया है कि इस मामले में संलिप्त सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी. CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता देने के लिए आंदोलन में कांग्रेस पार्टी भी अपना पूर्ण सहयोग देगी. राज्य के हितों की रक्षा करने की दिशा में प्रदेश सरकार और विपक्ष की साझा जिम्मेदारी पर बल देते हुए उन्होंने जल उपकर और विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं में निःशुल्क बिजली की रॉयल्टी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भाजपा को प्रदेश सरकार का साथ देने का परामर्श भी दिया.

see more..https://firenib.com/zilla-parishad-bilaspur-got-new-chairman/

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib