Job Alert: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी आयोग ने जारी किया 1647 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, सबसे अधिक जीबीटी शिक्षको के पद खाली

Job Alert

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Job Alert: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की तरफ से एचआरटीसी पुलिस, शिक्षा व शिक्षा व विद्युत बोर्ड सहित 79 पोस्ट कोड के तहत विभिन्न श्रेणियों के 1647 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सबसे अधिक शिक्षा विभाग में जेबीटी के पदों पर भर्ती निकली है।

आयोग की ओर से 79 पोस्ट कोड के तहत भर्तियां की जाएगी। आयोग ने 30 सितंबर से 29 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आयोग का कहना है कि विभिन्न श्रेणियों के पदों में विभागों के निर्देशानुसार 31 जनवरी के तक सारी कमी या वृद्धि की जा सकती है। अगर आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के पदों के लिए संबंधित योग्य अभियार्थी नहीं मिलता है तो आरक्षित श्रेणी के तहत भरा जाएगा। पोस्ट कोड 1075 के तहत शिक्षा विभाग में जेबीटी शिक्षकों के 467 पद भरे जाएंगे।

Job Alert

आपको बता दें पोस्ट कोड 1035 के तहत एचआरटीसी में परिचालक के 360 , पोस्टकोड 1073 के तहत स्वास्थ्य विभाग में 40 ,असिस्टेंट के 162 पद भरे जाएंगे। पोस्टकोड 1087 के तहत पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 28, पोस्टकोड 1088 के तहत दमकल विभाग में फायरमैन के 79, पोस्ट कोड 1078 के तहत विद्युत बोर्ड में 78 पद भरे जाएंगे।

Job Alert

वहीं पोस्ट कोड 1072 के तहत खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 42, पोस्ट कोड 1036 के तहत राज्य आडिट विभाग में जूनियर ऑडिटर के 37, पोस्ट कोड 1025 के तहत आयुष विभाग में फार्मासिस्ट के 41 पद भरे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा वोकेशनल एंड औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदर नगर में विभिन्न श्रेणियों के 165 रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी। अन्य विभागों में रिक्त पद भरे जाएंगे। यह जानकारी आयोग के सचिव डॉ जितेंद्र कंवर ने दी है।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib