Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का शोर अब देशभर में सुनाई दे रहा है। पक्षी और विपक्षी दलों में बैठकें होनी शूरू हो चुकी है। तीखे वारों के साथ एक-दूसरे की कमियाँ गिनाईं जा रही हैं। यही नहीं, आम जनता में भी लोग पॉलिटिकल पार्टियों के हिसाब से बंटने लगे हैं।
विपक्षी दल सत्ता में राज कर रही भारतीय जनता पार्टी को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बुद्धवार को बिहार मुख्यंमत्री नीतीश कुमार और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मिले। इस मुलाकात में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जेडीयू चीफ राजीव रंजन सिंह और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी दिखाई दिए। यह मुलाकात मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर हुई थी।
Lok Sabha Election 2024: साफ होता दिख रहा है कि अब विपक्ष भाजपा को चारों और से घेरने को तैयार हो रही है। मीडिया से बात करते समय राहुल गांधी ने कहा कि जो भी हमारे साथ आएगा उसे साथ लेकर चलेंगे। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, आगे होने वाले सभी चुनाव समस्त पार्टियाँ एकजुट होकर लडेंगी। तो वहीं, बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। इससे पहले मंगलवार को नीतीश कुमार ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी मिले थे।
#WATCH | "We will try to unite as many political parties as we can and move forward together," says Bihar CM Nitish Kumar pic.twitter.com/Qfa5LRPxYU
— ANI (@ANI) April 12, 2023
कितने लोग (पार्टियां) जुड़ेंगी, वह तो आगे पता चल ही जाएगा। अब जनता के लिए आज की मुलाकात ऐतिहासिक कदम होगी या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा। और, क्या इस मुलाकात से कांग्रेस और नीतीश कुमार के बीच में जो खटपट चल रही है वह खत्म होगी या नहीं?
आपको बता दें, बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर में नन्हीं लक्ष्मी ने कदम रखे हैं। लेकिन उनके लिए एक परेशानी भी आ खड़ी हुई है। असल में, बिहार उपमुख्यमंत्री को ईडी ने जॉब-फॉर-लेंड घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में पुछताछ के लिए बुलाया था। पिछले महीने सीबीआई ने भी तेजस्वी यादव से पूछताछ की थी। इस घोटाले में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी एवं बिहार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बहन व सांसद मीसा भारती का भी नाम आता दिख रहा है।
Read more..UP POLITICAL NEWS: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की तैयारी, नगर निकाय चुनाव से होगी शुरूआत
