Search
Close this search box.

Mahakaleshwar Jyotirling Katha: किस तरह से हुई महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की उतप्ति, जानिए इससे जुडी हुई पौराणिक कथा

Mahakaleshwar Jyotirling Katha

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Mahakaleshwar Jyotirling Katha: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। आज का दिन उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के लिए विशेष है। क्योंकि आज भव्य महाकाल लोक कॉरिडोर का लोकार्पण होने जा रहा है। जो भगवान शिव की महिमा उनके अवतारों और उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के लिए समर्पित है। आज इस अवसर पर हम जानते हैं कि महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की उत्पत्ति कैसे हुई और इसकी पौराणिक कथा के बारे में….

भगवान शिव काल से परे हैं, वे आदि है, वह अनंत है। वह महाकाल है लोगों को अकाल मृत्यु का भय रहता है। उनको महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन अवश्य करना चाहिए। महाकाल की कृपा से अकाल मृत्यु को भी टाला जा सकता है। जिस पर महाकाल की कृपा होती है। उनका काल कुछ भी नहीं बिगाड़ पाता है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पौराणिक कथा का वर्णन शिवपुराण में मिलता है।

Mahakaleshwar Jyotirling Katha

Mahakaleshwar Jyotirling Katha: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पौराणिक कथा

शिव पुराण के अनुसार उज्जैन में चंद्रसेन नाम का एक राजा शासन किया करता था। जो शिव का सच्चा भक्त था। भगवान शिव के गणों में से एक मणिभद्र से उसकी मित्रता थी। एक दिन मणिभद्र ने राजा को एक अमूल्य चिंतामणि प्रदान की। जिसको धारण करने से चंद्रसेन का प्रभुत्व बढ़ने लगा और यश कीर्ति दूर-दूर तक फैलने लगी।

इसे देखकर दूसरे राज्य के राजाओं में भी उस मणि को पाने की लालसा जाग उठी। कुछ राजाओं ने चंद्रसेन पर हमला कर दिया। राजा चंद्रसेन वहां से भागकर महाकाल की शरण में गया और उनकी तपस्या में लीन हो गया। कुछ समय बाद वहां पर एक विधवा गोपी अपने 5 साल के बेटे के साथ पहुंची। बालक राजा उनको शिव भक्ति में लीन देखकर प्रेरित हुआ और वह भी शिवलिंग की पूजा करने लगा।

Mahakaleshwar Jyotirling Katha

बालक शिव अराधना में इतना लीन हो गया कि उसे मां की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। उसकी मां उसे भोजन के लिए बार-बार आवाज लगा रही थी। बालक के न आने पर गुस्साई माँ बालक के पास गई और पीटने लगी। शिव पूजा की सामग्री भी फेंक दी। बालक मां के इस व्यवहार से काफी दुखी हुआ।

तभी वहां अचानक से एक चमत्कार हुआ। भगवान शिव की कृपा से वहां पर एक सुंदर मंदिर निर्मित हो गया। जिसमें दिव्य शिवलिंग भी था और उस पर बालक द्वारा अर्पित की गई पूजा सामग्री भी थी। इस तरह से वहां पर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की उत्पत्ति हुई। इस घटना से उस बालक की मां को काफी आश्चर्यचकित कर के रख दिया।

Mahakaleshwar Jyotirling Katha

जब राजा चंद्रसेन को इस बारे में पता चला तो वह महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंच गया। जो राजा चंद्रसेन पर मणि के लिए आक्रमण कर रहे थे वह भी महाकाल की शरण में आ गए। इस घटना के बाद से ही महाकाल उज्जैन में निवास करने लगे।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

258 Responses

  1. Pingback: kaufe tv billig

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2024 में भारत के प्रधान मंत्री कौन होंगे ?
  • नरेन्द्र दामोदर दास मोदी 47%, 98 votes
    98 votes 47%
    98 votes - 47% of all votes
  • राहुल गाँधी 27%, 56 votes
    56 votes 27%
    56 votes - 27% of all votes
  • नितीश कुमार 22%, 45 votes
    45 votes 22%
    45 votes - 22% of all votes
  • ममता बैनर्जी 4%, 9 votes
    9 votes 4%
    9 votes - 4% of all votes
Total Votes: 208
December 30, 2023 - January 31, 2024
Voting is closed