धर्मशाला विधानसभा सत्र: हिमाचल के पूर्व सीएम शांता कुमार चाहते थे कि इस भवन का उपयोग केंद्रीय विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों के लिए भी किया जाए. क्योंकि यहां विधानसभा के शीतकालीन सत्र को छोड़कर पूरे साल कुछ नहीं होता है. तपोवन का विधानसभा भवन किसी होटल से कम नहीं लगता। इस बार इसे दुल्हन की तरह सजाया गया था.







