आपके आधार से कहीं लिंक तो नहीं कोई फर्जी खाता, फट से ऐसे करें चेक

Ad2.jpg

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

[Firenib]

आधार बैंक लिंकिंग

आधार सबसे सशक्त पहचान पत्र

आपका आधार कार्ड पहचान स्थापित करने का सबसे सशक्त तरीका है. यही कारण है कि लगभग हर सरकारी योजनाओं में इसे महत्व दिया जाता है. आधार कार्ड योजना में शामिल करने से किसी तरह की गड़बड़ी होने की संभावना नहीं के बराबर रह जाती है.

आधार बैंक लिंकिंग

बैंक खाता से आधार को जोड़ना है जरूरी

आज बैंकिंग में आधार कार्ड हर स्पेट पर काफी जरूरी है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियम के अनुसार, किसी भी व्यक्ति का ज्वाइंट खाता और व्यक्तिगत खाता खोलने के लिए उसे आधार नंबर से लिंक करना अनिवार्य हो गया है.

आधार बैंक लिंकिंग

कुछ खाते में मिली शिकायत

मगर, क्या आप जानते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने खाते लिंक हैं. हाल ही में, कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें ये दावा किया गया है कि व्यक्ति की जानकारी के बिना, उसके आधार से कोई खाता लिंक हो गया है. हालांकि, मामले की जांच हो रही है.

आधार बैंक लिंकिंग

कैसे चेक करें आधार लिकिंग

ऐसे में ये चेक करना जरूरी है कि आपके बैंक खाते के साथ में कौन-कौन से खाता आपके आधार के साथ में लिंक हुआ है. इसे चेक करना काफी आसान है. इसके स्टेप्स हम बता रहे हैं.

आधार बैंक लिंकिंग

जानें पूरा स्टेप

आधार लिंक चेक करने के लिए सबसे पहले, माय आधार वेबसाइट पर जाएं. वहां लॉगइन पर क्लिक करें. इसके अपना आधार नंबर और कैप्चा भर कर क्लिक करें. आधार से जुड़े आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. फिर ओटीपी डालकर लॉगइन करें.

आधार बैंक लिंकिंग

ऐसे देखें कौन सा खाता है लिंक

यहां एक नया पेज खुलेगा. इसमें बैंक सीडिंग स्थिति शीर्षक पर क्लिक करें. इसपर क्लिक करते ही आपको यह पता चल जाएगा आपका कौन सा बैंक अकाउंट आधार नंबर के साथ लिंक है.

आधार बैंक लिंकिंग

खातों की स्थिति का चलेगा पता

इस पेज पर बैंक सीडिंग के चार विकल्प दिखाये जाएंगे. इसके साथ ही, बैंक खातों की स्थिति ‘सक्रिय’ या ‘निष्क्रिय’ दिखाई देगी. इसमें जो चार विकल्प दिखेंगे वो अलग-अलग बैंक के आपके खाते या एक ही बैंक के एक से ज्यादा खातों के बारे में जानकारी होगी.

Also Read..

https://firenib.com/category/adyog-jagat/

Source link

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib