भारत में ज्यादातर लोग पान को शौक से खाते है। लोग शादी ब्याह से लेकर हर रोज की जिंदगी में पान खाना पसंद करते है। देश के अलग अलग राज्यों में कई तरह के पान मशहूर है जैसे कलकतिया पान, बनारसी पान या फिर कनपुरिया। लेकिन क्या पान के पत्तो में मौजूद गुणों के बारे में जानते है अगर नहीं ? तो आज हम आपको पान के पत्तों के फायदे के बारे में जान लेते है।
पान के पत्तों के लाभ
घरेलू नुस्खों से इलाज करना तो काफी आम हो गया है। हालांकि, कई घरेलू उपचार गंभीर बीमारियों में सफल भी साबित हुए हैं। ऐसे ही पान के पत्तों को खाने से थायराइड का इलाज किया जा सकता है। पान के पत्ते चबाने से थायराइड के हार्मोन नियंत्रित होते हैं। ऐसा एक शोध में पाया गया है।
रिसर्च में हुआ खुलासा
एक रिसर्च में चूहों के ऊपर पान के पत्तों का टेस्ट किया है। इस शोध में पान के पत्तों के कुछ रसायनों को चूहों पर नॉन क्लीनिकल ट्रायल किया गया था, जो कि सफल रहा है। इस इंसान के शरीर पर भी इसका असर हो सकता है। दरअसल आपको बता दे, पान के पत्तों में एपीसी यानी एलीप्रोकेटेकॉल नामक रसायन होता है, जो इंसान को मोटापे से बचाता है। असल में पत्तों में दो तरह के रसायन पाए गए थे, जिसका चूहों पर प्रयोग हुआ था। यह प्रयोग लगातार 2 सालों तक चला। वही पान के पत्ते न सिर्फ थायराइड की दवा हैं, बल्कि इन पत्तों के सेवन करना लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है। यह पान के पत्तों में एंटीफंगल, एंटीडायबिटीक गुण होते हैं। इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। पान के पत्तों में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीअलर्जिक और एंटीकैंसर के गुण भी मिलते हैं।
पान के पत्तो के फायदे
पान के पत्ते खाने से कब्ज नहीं होती।
पान के पत्तों से सांस की बीमारियां दूर होती हैं।
पान के पत्ते चबाने से जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है।
ओरल हेल्थ के लिए भी पान के पत्ते चबाना फायदेमंद होता है।







