विजयादशमी के दिन कोटा में रचने वाला इतिहास, जलेगा दुनिया का सबसे बड़ा रावण पुतला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज पूरे देशभर में विजयादशमी का पर्व बड़े धूम धाम के साथ में मनाया जा रहा है बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर इस त्यौहार को मनाया जाता है। हिन्दू धर्म के मुताबिक आज के दिन भगवान राम ने आज के दिन रावण का वध करके बुराई पर जीत हासिल की थी। और इसी दिन के उपलक्ष में हर साल हर साल कह जगहों पर रावण के पुतले का दहन करके यह संदेश दिया जाता है कि बुराई कितनी भी बड़ी हो, अच्छाई के सामने लंबे समय तक टिक नहीं सकती है और बुरा करने पर क्या नतीजा होता है, यह भी लोगों को समझाया जाता है। इसी अवसर में कोटा में दुनिया का सबसे बड़ा रावण पुतला बनाया गया है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

कोटा में जलेगा रावण

आज कोटा में 132वां राष्ट्रीय मेला दशहरा 2025 इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस साल 215 फ़ीट का रावण बनाया गया है जिसका काम लगभग पिछले 4 महीने से चल रहा है और आज उसका दहन किया जाना है। आपको बता दे, इस पुतले को बनाने में के बाद कारीगरों ने ही क्रेन की मदद से इसे सीमेंटेड फाउंडेशन पर खड़ा किया। इस काम में करीब 2 घंटे का समय लगा। मेला परिसर में सीना ताने खड़ा 215 फीट का रावण दूर से ही नजर आ रहा था। ऐसे में सड़क पर चलते राहगीर भी रुक कर दूर से ही रावण को देखने लगे। आपको बता दें कि रावण का पुतला इतना बड़ा है इसलिए मेले के आसपास लगभग डेढ़ सौ फीट की परिधि में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया गए थे।
इस रावण के पुतले का वजन तीन क्विंटल है। इसके 60 फीट के मुकुट में कलर्ड LED लाइट लगाई गई है। मुकुट के साथ ही, ढाल में भी LED लगी हुई है। पुतले को लाल, हरे और नीले रंग के कपड़ों से कवर किया गया है जो बहुत ही आकर्षक नजर आ रहे हैं। रावण को इस बार भी दशानन स्वरूप में ही बनाया गया है। इसकी तलवार 50 फीट की है। अब आज शाम को इस पुतले का दहन किया जाएगा।

कोटा पहुंचेंगे सीएम भजनलाल शर्मा

आपको बता दे, राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा विश्व के सबसे बड़े रावण दहन कार्यक्रम के लिए शाम को कोटा पहुंचेंगे। यह सीएम का एक दिन का कार्यक्रम होने वाला है इसके बाद में प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री शाम करीब 5 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां से शाम करीब 7:15 बजे दशहरा मैदान स्थित विजयश्री रंगमंच पहुंचेंगे और विश्व के सबसे बड़े रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib