हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार को सिरमौर-सोलन ने किया नमन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की 116वीं जयंती के अवसर पर सोलन व सिरमौर में यद् किया गया इस दौरान नाहन में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे नाहन विधायक राजीव बिंदल ने दी हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार  को श्रद्धांजलि दी गई.

हिमाचल /नाहन
हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की 116वीं जयंती के अवसर पर नाहन में जिला प्रशासन तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डा. राजीव बिंदल ने डा. परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भेंटकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डा. बिंदल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि डा. परमार के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके दिखाए गए मार्ग पर ईमानदारी के साथ चलें। उन्होंने कहा कि हिमाचल कभी भी डा. परमार के योगदान को भुला नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि डा. परमार ने हिमाचल में विकास की जो नींव रखी है उसी पर चलकर हम आज आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि डा. परमार जैसी शख्यिसत को जितना याद किया जाए उतना कम है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को अस्तित्त्व में लाने तथा विकास की आधारशिला रखने में डा. परमार का महत्त्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि डा. परमार ने अपना सारा जीवन प्रदेश की जनता के लिए समर्पित कर दिया और वह गरीब व जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए हमेशा तत्त्पर रहते थे।

उन्होंने कहा कि डा. यशवंत सिंह परमार एक अच्छे लेखक भी थे। उन्होंने पालियेंडरी इन दि हिमालयाज, हिमाचल पालियेंडरी इटस शेप एंड स्टेटस, हिमाचल प्रदेश केस फार स्टेटहुड नामक शोध आधारित पुस्तकें भी लिखी। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग हर वर्ष कवि गोष्ठियों व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से डा. यशवंत सिंह परमार के आदर्शों व उनके विचारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। इस अवसर पर कलर्स टीवी के शो हुनरबाज में अपना जलवा बिखेर चुके पुलिस बैंड हारमनी ऑफ पाइंस ने अपना प्रोग्राम प्रस्तुत किया, जिसे हाल में बैठे सभी दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर स्थानीय स्कूलों, डाईट, पदमावती नर्सिंग कालेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम, अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, शिक्षाविद प्रो. शिवराज चौहान, जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

27 Responses

  1. Pingback: Jaxx Liberty
  2. Pingback: safe eft cheat
  3. Pingback: altogel
  4. Pingback: more tips here
  5. Pingback: pgslot
  6. Pingback: Book Thailand Bus
  7. Pingback: internet space
  8. Pingback: โคมไฟ
  9. Pingback: HL789
  10. Pingback: 711pg
  11. Pingback: acessar site
  12. Pingback: OPP Tape
  13. Pingback: WOS private server

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *