स्कोडा इंडिया ने कार मार्केट में एक बार फिर से बड़ा धमाका कर दिया हैं। आपको बता दे, स्कोडा इंडिया ने हाल ही में 7.89 लाख रुपये की कीमत में कॉम्पैक्ट SUV “Skoda Kylaq” को लांच किया हैं। इस प्राइस के साथ स्कोडा ने मारुति सुजुकी, हुंडई, किआ इंडिया, महिंद्रा क्षुव
3XO, मारुति फ्रॉन्क्स और टाटा मोटर्स को भी टक्कर दे दी हैं। नई Skoda को नए ऑलिव गोल्ड कलर में पेश किया हैं। जिसकी लॉन्चिंग और बुकिंग्स 2 दिसंबर, 2024 से शुरू होंगी। फ़िलहाल इसे पेश किया गया हैं। इसके 27 जनवरी 2025 से इसकी डिलीवरी भी शुरू हो गयी हैं।
इंजन और पावर
नई Skoda Kylaq में 1.0-लीटर TSi पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 114bhp की पावर और 178Nm का टॉर्क जनरेट करता हैं। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इस गाड़ी की मिलेज को लेकर अभी तक कोई खुलासा नही किया है। लेकिन जल्द ही कंपनी इसकी भी जानकारी मिल जाएगी। इस एसयूवी से कंपनी को बड़े पैमाने पर बिक्री और टियर-3 और टियर-4 शहरों तक पहुंचने की उम्मीद है। स्कोडा के लिए उसकी Kylaq एक बहुत ही ख़ास कार है, क्योंकि यह एक दशक बाद कंपनी को 10 लाख रुपए से कम के सेग्मेंट में वापस लेकर आएगी।
डिज़ाइन और इंटीरियर
नई Skoda Kylaq एक स्पोर्टी और स्टालिश डिज़ाइन के साथ में आते हैं इस साइज में यह कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं जिसकी वजह से सिटी में इसे राइड करने में काफी आसानी होती हैं लेकिन इसमें काफी कम स्पेस मिल जाता हैं। इसके फ्रंट और रियर लुक कुशाक से काफ़ी मिलता-जुलता है,लेकिन इसकी प्रोफिकल से यह काफी छोटा दीखता हैं इस गाड़ी में 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं जिनकी वजह से गाड़ी का डिजाइन बेहतर नजर आता है। इसके अलावा, इसे 6 कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है जिसमें लावा ब्लू, टोर्नेडो रेड, कार्बन स्टील, ब्रिलियंट सिल्वर और कैंडी वाइट के साथ नया ऑलिव गोल्ड शामिल है।
नई Skoda Kylaq का इंटीरियर बेहद प्रीमियम है। इसमें ड्युअल डिजिटल स्क्रीन, पावर्ड ड्राइवर सीट, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एम्बिएंट लाइटिंग और कैंटन का 6-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे लाजवाब फीचर्स दिए गए हैं। वही सभी वेरीएंट्स में 6एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, आइसोफ़िक्स चाइल्ड सीट माउंटिंग पॉइंट्स, हेडरेस्ट और तीन-पॉइंट सीट बेल्ट दिए गए हैं ।







