जब कभी भी भारत में घूमने की चर्चा होती है सबसे पहले नाम देवभूमि उत्तराखंड का नाम आता है यह जगह अपने पहाड़ों, नदियों, झरनों और धार्मिक धामों की वजह से हर यात्री का सपना होती है यहाँ आने वाला हर एक इंसान अपने साथ में कुछ यादें लेकर के आता है कोई यहाँ रोमांच के लिए आता है तो कोई यहाँ प्रकृति के नजारे देखने के लिए आता है यही कारण है कि उत्तराखंड हर मौसम और हर उम्र के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है, ऐसे में आज हम आपको उत्तराखंड के टॉप 5 पैलेस के बारे में बता रहे है जो घूमने के लिहाज से बेहतरीन पैलेस है यहाँ का अनुभव हमेशा आपके दिल में बसा रहेगा।
देहरादून
हिमालय की तलहटी में बसा देहरादून गंगा और यमुना नदी के बीच स्थित है। यहां प्राकृतिक खूबसूरती, शांति और रोमांच का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है। देहरादून न सिर्फ अपने मौसम के लिए बल्कि शिक्षा और आध्यात्म के हिसाब से भी बेहतरीन जगह है। यहाँ घूमने की जगहों में सहस्त्रधारा, टपकेश्वर महादेव मंदिर और फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट का नाम सबसे पहले आता है।
ओली
गढ़वाल में स्थित ओली को को भारत की स्कीइंग कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है यह लगभग 2800 मीटर की ऊंचाई पर है इस हील स्टेशन पर सर्दियों का नजारा देखने लायक होता है यहाँ केबल राइड अवेलेबल है जिससे जरिए आप पहाड़ों का नजारा देख सकते है।
चोपता
धरातल से लगभग 2600 मीटर की ऊंचाई पर बसा चोपता एक छोटा लेकिन बेहद सुंदर गांव है। इसे लोग मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। यहां का मुख्य आकर्षण है तुंगनाथ मंदिर, जो दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर है। यहां तक पहुंचने के लिए करीब 3.5 किलोमीटर का ट्रैक करना पड़ता है।
वैली ऑफ फ्लावर्स
यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में सम्मिलित यह घाटी 3600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है यहाँ पर जुलाई से सितम्बर के बीच बड़ी संख्या में रंग बिरंगे फूल खिलते है यहाँ का सफर गोविंद घाट से शुरू होकर घांघरिया होते हुए फूलों की घाटी तक पहुंचता है, जो हर ट्रैकिंग लवर के लिए यादगार अनुभव बन जाता है।
बद्रीनाथ
चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम श्रद्धा और विश्वास का सबसे बड़ा केंद्र है। यह समुद्र तल से 3300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है यह मंदिर भगवान विष्णु के बद्री रूप को समर्पित है। इसके पास ही स्थित तप्त कुंड नाम का गर्म पानी का झरना भक्तों को आध्यात्मिक अनुभव करवाता है।
मसूरी
उत्तराखंड की रानी के नाम से जनि वाली मसूरी को जिक्र ट्रेवल लिस्ट में जरूर शामिल किया जाता है यह लगभग 2000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है यह हील स्टेशन काफी पहले से प्रचलित है इसमें मॉल रोड, कैंपटी फॉल, लाल टिब्बा और गन हिल पर्यटकों के दिल जीत लेते हैं।







