हिमाचल में निजी बस पर चट्टान गिरने से 2 यात्रियों की हुई मौत और इतने हुए घायल

हिमाचल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हिमाचल प्रदेश में चलती बस के ऊपर पहाड़ी से चट्टान गिरने के कारण एक भयानक सड़क दुर्घटना देखने को मिली। इस दुर्घटना में दो महिला यात्रियों की मृत्यु हो गयी जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। आपको बता दें यह घटना पांच काली मिट्टी के पास बुधवार की दोपहर को करीब डेढ़ बजे उपमंडल कुमारसैन के तहत आने वाले नेशनल NH5 पर हुई। जानकारी के मुताबिक बस संख्या HP 63A-1891 शिमला से रामपुर की तरफ जा रही थी। यह घटना बिथल के पास काली मिट्टी पर घटित हुई जहाँ अचानक पहाड़ी से चट्टान आकर बस पर जा गिरी। सूचना के मुताबिक घटना में दो महिला यात्रियों महाराष्ट्र के जलगांव की लक्ष्मी विरानी और पुत्री रामचरण और नेपाल की रहने वाली एक महिला की मृत्यु हो गयी है।

आपको बता दें हादसे में 15 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक घायल हुई सवारियों को उपचार के लिए रामपुर के महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल ले जाया गया है।

हिमाचल

भूस्खलन के चलते वांगतू में छह लोग घायल 5 ट्रक आए चपेट में

खबर के मुताबिक किन्नौर जिले के वांगतू के पास NH5 पर मंगलवार की रात को भूस्खलन के चलते पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानों के गिरने के चलते करीब 5 वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलील है। सूचना मिली है कि इस घटना में एक टैंकर चालक और 5 निजी कंपनी के सेब पैकर घायल हुए हैं। पुलिस थाना टापरी से थाना प्रभारी शिव कुमार और आरक्षी शिव सिंह, आरक्षी पवन, आरक्षी पंकज, और चालक गृह रक्षक भुट्टो राम की टीम सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने घायलों को उपचार हेतु टापरी के छोल्तू अस्पताल पहुंचाया। सूचना के मुताबिक घायलों की स्थिति ठीक बताई गयी है और वह खतरे से बाहर हैं।

इस प्रकार है घायलों की सूचना

जानकारी के मुताबिक भूस्खलन में फगलो, तहसील ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के बलवंत सिंह, हजूरपुर, जिला केसरगंज, उत्तर प्रदेश के अशोक, गौरव कला, मोहम्मदपुर, उत्तर प्रदेश के शमसुद्दीन, खानपुर, तहसील केसरगंज, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश के सूरज और बहराइच, तहसील केसरगंज, उत्तर प्रदेश के मोहम्मद सिराज घायल हुए हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib