2024 Jawa 42 : प्राइस, कलर और इंजन से लेकर कीमत तक बदल गयी पूरी बाइक की सूरत, खरीदने के लिए चैक करे डिटेल्स

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Jawa 42 2024 को इंडिया मार्केट में अपडेटेड फीचर्स, अलग कलर और इंजन गियरबॉक्स और फ्रेम के साथ में लांच किया गया है। इन सभी बदलावों के बावजूद भी कम्पनी ने अपनी मौजूदा बाइक की कीमत में 17 हजार रूपये तक की कटौती की है। अब यह पुराने वर्जन के मुकाबले काफी ज्यादा किफायती हो गया है कि Jawa 42 और अपडेटेड मॉडल में क्या फर्क है।

इंजन

हाल ही में लांच ही जावा के अपडेटेड फीचर्स में लिक्विड-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर मोटर के साथ में आता है, इसे अब जे पेंथर कहा जाता है, इस अपडेटेड इंजन में रिफाइनमेंट, एफिशियंसी और परफॉरमेंस को बेहतर करने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए गए है।

जावा का दावा है कि सुधारों में थर्मल एफिशियंसी में 25 % तक कि वृद्धि और कूलिंग एफिशियेंसी में 15 % तक वृद्धि की शामिल है वही क्रैन्कशाफ्ट को फिर से संतुलित किया गया है जबकि क्रैंककेस में उच्च उच्च भार क्षमता वाले बीयरिंग हैं, जो कंपन को कम करने और मोटर को अधिक टिकाऊ बनाने में मदद करते हैं।

एग्जॉस्ट और चेसिस में सुधार

अपडेटेड जावा 42 में एग्जॉस्ट और चेसिस जैसे बदलाव किए गए है वही एग्जॉस्ट के फ्री फ्लो के लिए इसे रिमेप किया गया है जिससे वजन कम करने में हेल्प होती है वही इसकी फ्यूल एफिशियंसी में सुधार देखने को मिला हैं। बेहतर राइड क्वालिटी देने के लिए सस्पेंशन को अपडेट किया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम स्टैंडर्ड रूप में सिंगल-चैनल ABS के साथ आते हैं, लेकिन कुछ वेरिएंट पर डुअल चैनल यूनिट हैं। स्पोक और अलॉय व्हील वेरिएंट उपलब्ध विकल्प हैं।

अपडेटेड बाइक में मिलेंगे कई कलर ऑप्शन

मैकेनिकल अपडेट को पूरा करने के लिए, Jawa 42 को रंगों के साथ पेंट डिजाइन भी दिया गया है, लेकिन नए रंगों में यह अधिक आधुनिक दिखती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib