Himachal News: केंद्रीय सूचना प्रसारण ,खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के मार्ग दर्शन में महिलाओं को सशक्तिकरण व उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास संस्था द्वारा पैंतीस दिन का ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण झंडूता विधानसभा की ग्राम पंचायत बेरी मियां में आज समापन हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक आकाश चंदेल ने बताया की लगभग सौ के करीब महिलाएं व युवतियां पंजीकृत हुई थी व प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करवाना केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की दूरगामी सोच को दर्शाता है
इस समापन समारोह में विशेष रूप से ज़िला परिषद सदस्य शैलजा ,कोर्डिनेटर आकाश चंदेल, बीडीसी सदस्य राजेश चंदेल, बैरी मियां पंचायत् प्रधान मधु चंदेल, उप प्रधान मेहर सिंह,समाजसेवी व उप प्रधान गतवाड़ पंचायत अजय शर्मा, आकाश, प्रशिक्षक कमलजीत कौर उपस्थित रहे।उन्होंने सामूहिक बयान देते हुए कहा कि झंडूता विधानसभा के ग्राम पंचायत गेहड़वीं में करवाने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया व समस्त पंचायतों की महिलाओं का इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पर स्वागत किया।इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करवाना केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की दूरगामी सोच को दर्शाता है । महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास संस्था के माध्यम से यह प्रशिक्षण शिविर करवाया गया । ताकि महिलाओं की आर्थिकी मजबूत बन सके।गेहड़वीं ,जागला,बैरी मिंया,हीरापुर पंचायत में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की इस कार्यक्रम की प्रशंशा की स्थानीय लोगों में ईशा चंदेल,निशा,नेहा,ज्योति ज्योति,रंजनाने बताया की केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा जो शिविर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू करवाया है उसमें महिलाओं में नई ऊर्जा व शक्ति का संचार हुआ है आत्मनिर्भरता व आत्मविश्वास बढ़ा है ,इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
कोर्स महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करने के साथ साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायक होगा
प्रशिक्षक कमलजीत कौर ने बताया यह कोर्स महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करने के साथ साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायक होगा। इस प्रशिक्षण शिविर के बिलासपुर ,घुमारवीं ,झंडूता व श्री नैनादेवी जी विधानसभा क्षेत्रों के शिविर पूर्ण होने पर एक विशेष कार्यक्रम में सूचना प्रसारण खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा इन प्रशिक्षित महिलाओं व युवतियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये जायेंगे।इस अवसर पर बीडीसी सदस्य डमली कांता महिला मंडल प्रधान इंदु,मधु,चंपा ,संतोष आदि उपस्थित रहे।
see more..Himachal News: रेडक्रास दिवस पर किया शिविर का आयोजन







