हिमाचल प्रदेश के देहरा में धूमधाम से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस, देखिए झलकियां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हिमाचल प्रदेश में आज 78वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण जोश और उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है इस अवसर के प्रदेश में राज्य, जिला और उप मंडल स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिले में कांगड़ा के देहरा में शहीद भुवनेश डोगरा मैदान में पहली बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। वही यहाँ पर हुई परेड में राज्य पुलिस, जिला पुलिस, आईआरबी सकोह, आईआरबी पंडोह, उत्तराखंड आईआरबी सशस्त्र बल, ट्रैफिक पुलिस, एसएसबी सपड़ी, गृहरक्षक, एनसीसी और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियां भी शामिल हुई है। इस दौरान सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों व विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दलों ने लोक नृत्य व देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुतियां दी है और राजधानी शिमला में खराब मौसम के बीच जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कार्य कुशलता बढ़ाने और काम में डिजिटल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विभिन्न पंचायतों को लेपटॉप भी वितरित किए गए है इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों और विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेजर सोमनाथ शर्मा को देश का पहला परमवीर चक्र प्राप्त होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा सहित चार परमवीर चक्र विजेता, दो अशोक चक्र, 11 महावीर चक्र और 23 कीर्ति चक्र विजेता हैं, जोकि गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले की प्रतिष्ठित शख्सियतों ने प्रदेश का मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में मेजर सोमनाथ शर्मा को देश का पहला परमवीर चक्र प्राप्त होने का गौरव प्राप्त हुआ है उनका कहना है कि परदेह में अब तक शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा सहित चार परमवीर चक्र विजेता, दो अशोक चक्र, 11 महावीर चक्र और 23 कीर्ति चक्र विजेता हैं, जोकि गर्व का विषय है।

यहाँ के लोगो ने देश की सेनाओं और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिससे राष्ट्र को गौरव मिला है, जिसमें भारत के राष्ट्रगान की धुन बनाने वाले कैप्टन राम सिंह और स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में एक भव्य युद्ध संग्रहालय विकसित किया जा रहा है। वर्षों से लंबित 643 करोड़ रुपये की फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना को भी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही 234 करोड़ रुपये लागत की सुखाहर सिंचाई योजना को भी मंजूरी दी गई है, जिससे शाहपुर और ज्वाली के 22 गांव लाभान्वित होंगे।

वही जिला मुख्यालय केलांग में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने तिरंगा फहराया। इस दौरान भव्य परेड हुई। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में लाहौल नृत्य ने खूब तालियां बटोरी। शिमला का जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह खराब मौसम के बीच रिज मैदान पर आयोजित किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया और मार्च पोस्ट की सलामी ली है वही परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड की टुकड़ियां शामिल हुईं।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई कलाकारों ने नाटी व देशभक्ति गीतों से समारोह में चार चांद लगाए। शिमला में विशाल तिरंगा यात्रा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib