Himachal News:विक्टोरिया पुल पार्किंग को गेट लगाकर कर दिया बंद, लोग परेशान

विक्टोरिया पुल पार्किंग को गेट लगाकर कर दिया बंद
विक्टोरिया पुल पार्किंग को गेट लगाकर कर दिया बंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News:मंडी जैसे बड़े शहर में पार्किंग के नाम पर महज खानापूर्ति है मगर जो व्यवस्था है भी उसे भी प्रशासन लोगों से छीन रहा है। यूं इस शहर में अब तक पार्किंग के नाम पर कई शिलान्यास हो चुके हैं, करोड़ों की परियोजनाएं कागजों में दौड़ रही हैं मगर धरातल पर कुछ नहीं।

विक्टोरिया पुल पार्किंग को गेट लगाकर कर दिया बंद

शहर में होने वाली बड़ी रैलियां व अन्य कार्यक्रमों के लिए ब्यास नदी किनारे नए विक्टोरिया पुल के पास खलियार में एक बड़े हिस्से में मलबे की डंपिंग करके पार्किंग बनाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम व बाद में आम आदमी पार्टी की रैली के लिए भी इस पार्किंग में बाहर से आने वाली सैंकड़ों गाड़ियों को खड़ा किया गया।

पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को भी बाहर निकलवा दिया गया

इससे शहर के लोग उत्साहित हुए कि अब कम से कम शहर में एक बड़ी पार्किंग उपलब्ध हो जाएगी। कभी यहां पर शिवरात्रि मेला आयोजित करने की योजना भी बनी थी। बाद में ब्यास नदी किनारे इस जगह को पार्किंग के लिए प्रयोग किया जाने लगा मगर दो दिन पहले इसके प्रवेश द्वार पर गेट लगाकर इसे बंद कर दिया गया और और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को भी बाहर निकलवा दिया गया। एक ही झटके में लोगों को इस पार्किंग से मरहूम कर दिया गया।

साल में दस महीने बड़ी तादाद में पार्किंग उपलब्ध हो सकती है

इस बारे में जब नगर निगम मंडी के आयुक्त एच एस राणा ने बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से इसे बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में प्रशासन से बात करके ही कुछ बता पाएंगे। इधर, नगर निगम के उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि नगर निगम ने प्रस्ताव पारित करके इस स्थल को पार्किंग के लिए प्रशासन व वन विभाग से मांगा था। यहां पर बड़ी बरसात के दो महीनों को छोड़ कर साल में दस महीने बड़ी तादाद में पार्किंग उपलब्ध हो सकती है और उपलब्ध हो भी रही थी।

नगर निगम इससे सबसे सस्ती दर पर लोगों को उपलब्ध करवाने के लिए तैयार

उन्होंने बताया कि कई बड़े आयोजनों व रैलियों में यहां पर हजारों वाहन पार्क किए जा चुके हैं। शहर में पार्किंग की भयंकर समस्या है और नगर निगम इससे सबसे सस्ती दर पर लोगों को उपलब्ध करवाने के लिए तैयार है। अब उपायुक्त के आदेश पर यहां पर गेट लगाकर बंद कर दिया गया है जिससे परेशानी पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि मामले को प्रशासन व वन विभाग के साथ उठाया जाएगा क्योंकि नगर निगम इसे चलाने के लिए तैयार है।

see more..Himachal News:डेनोटिफिकेशन के मुद्दे पर तर्क विहीन और केवल भाषण बाजी कर रहा विपक्ष

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

24 Responses

  1. Pingback: cinemarule
  2. Pingback: highbay
  3. Pingback: mlm
  4. Pingback: Aviator
  5. Pingback: Samantha
  6. Pingback: 1win
  7. Pingback: Pinco APK
  8. Pingback: online platform
  9. Pingback: Alexander Debelov
  10. Pingback: uodiyala
  11. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  12. Pingback: 123auto
  13. Pingback: taobin555

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *