Himachal News:जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता जोगिंदरनगर में 21 मार्च को शुरु

उप-खेल केंद्र जोगिन्दरनगर में जिला स्तरीय लंबी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता
उप-खेल केंद्र जोगिन्दरनगर में जिला स्तरीय लंबी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंडी इस साल उप-खेल केंद्र जोगिन्दरनगर में जिला स्तरीय लंबी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता आगामी 21 मार्च को कराने जा रहा है। यह जानकारी युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी मंडी जगदीश नायक ने शुक्रवार को यहां दी।

जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय दौड़ प्रतिस्पर्धा जोगिंदरनगर में आगामी 21 मार्च को सुबह 10 बजे शुरु होगी।खेल अधिकारी ने बताया कि आगामी 25 मार्च को बिलासपुर जिला में राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी।

प्रथम दौड़ प्रतियोगिता में 13-15 व 16-19 उम्र वाले खिलाड़ी भाग लेंगे

इस प्रतिस्पर्धा में मंडी जिला के प्रथम दौड़ प्रतियोगिता में 13-15 व 16-19 उम्र वाले खिलाड़ी भाग लेंगे,जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जोगिन्दरनगर में आयोजित होने वाली दौड़ प्रतियोगिता में 13-15 साल की उम्र वाले बालक व बालिकाओं की 3 हजार मीटर तथा 16-19 साल के लड़के व लड़कियों की 5 हजार मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा के मुकाबले होंगे।

प्रथम तीन विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा

इनमें हरेक वर्ग में प्रथम तीन विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय दौड़ प्रतिस्पर्धा में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने वाले विजेता खिलाड़ियों को क्रमशः 6 हजार रुपये, 5 हजार रुपये व 4 हजार रुपये के आकर्षक नकद इनाम दिए जाएंगे।

दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान इनाम दिए जाएंगे

वहीं, राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान वाले विजेता खिलाड़ियो को क्रमशः 15 हजार रुपये, 10 हजार रुपये, 8 हजार रुपये के नकद इनाम दिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि 13-15 साल की दौड़ प्रतिस्पर्धा में 1 जनवरी, 2008 के बाद जन्मने वाले खिलाड़ी पात्र होंगे। वहीं, 16-19 साल के आयु वर्ग में 1 जनवरी, 2004 के बाद जन्मने वाले खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा के लिए पात्र होंगे।

खिलाड़ी को अपने साथ आयु प्रमाण-पत्र, स्पोर्ट्स किट साथ लानी होगी

बताया कि हरेक खिलाड़ी को अपने साथ आयु प्रमाण-पत्र, स्पोर्ट्स किट साथ लानी होगी। उन्होंने बताया कि 13-15 साल की उम्र वाले खिलाड़ी को संबंधित पंचायत द्वारा फार्म-5 पर जारी किया हुआ आयु प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। वहीं, 15-19 उम्र वाले हरेक खिलाड़ी को 10वीं कक्षा का मूल प्रमाण-पत्र प्रतियोगिता से पहले दिखाना होगा।

see more..Himachal News:बजट पेश होने से पहले काली पट्टी लगाकर पहुंचे विपक्ष के विधायक

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

24 Responses

  1. Pingback: cherry gaming
  2. Pingback: my profile
  3. Pingback: mostbet aplikace
  4. Pingback: melbet
  5. Pingback: situs toto
  6. Pingback: Joker24h
  7. Pingback: Aster Dex
  8. Pingback: cygnus15
  9. Pingback: PEP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *