Himachal News:बजट पेश होने से पहले काली पट्टी लगाकर पहुंचे विपक्ष के विधायक

काली पट्टी लगाकर पहुंचे विपक्ष के विधायक
काली पट्टी लगाकर पहुंचे विपक्ष के विधायक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपना पहला बजट पेश करने जा रहे हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपना पहला बजट पेश करने के लिए इलेक्ट्रिक कार में पहुंचे.

काली पट्टी लगाकर पहुंचे विपक्ष के विधायक

बजट पेश होने से पहले ही विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया

हिमाचल प्रदेश में बजट पेश होने से पहले ही विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्ष के विधायक काली पट्टी लगाकर सदन में पहुंचे.इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि किसी भी प्रदेश का बजट महत्वपूर्ण होता है. यह सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहला बजट है, लेकिन विपक्ष संस्थान बंद करने का विरोध जारी रखेगा.

जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें बजट से कोई उम्मीद नहीं है

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें बजट से कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन वे बजट को शांति से सुनेंगे. इस बजट में कुछ भी खास नहीं रहने वाला है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के सदस्य देखेंगे कि सरकार अपने बजट में क्या करने जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि संस्थान बंद करने का विरोध सदन के अंदर और सदन के बाहर लगातार जारी रहेगा.

सुक्खू अपना पहला बजट पेश करने के लिए इलेक्ट्रिक कार में पहुंचे

वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपना पहला बजट पेश करने के लिए इलेक्ट्रिक कार में पहुंचे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सत्ता पर काबिज होने के बाद से हरित ऊर्जा नीति पर काम करने की बात कर रहे हैं. ऐसे में सुक्खू सरकार में हरित ऊर्जा नीति को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है.

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib