Himachal News: सुन्दरनगर का 7 दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सम्पन्न

सुन्दरनगर का 7 दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2023 आज सम्पन्न
सुन्दरनगर का 7 दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2023 आज सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: सुन्दरनगर का 7 दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2023 आज सम्पन्न हो गया। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने 22 मार्च से आरम्भ इस मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने नगौण स्टेडियम में आयोजित कुश्ती दंगल के समापन कार्यक्रम में भी भाग लिया।

सुन्दरनगर का 7 दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2023 आज सम्पन्न


इससे पहले वे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सुंदर नगर से नागौण स्टेडियम तक आयोजित शोभा यात्रा में शामिल हुए।

हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होेते हैं


समापन समारोह में जन-समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होेते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेलों की पुरातन परम्पराओं को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए, क्योंकि यह एक राज्य एवं राष्ट्र के रूप में हमारी पहचान की पुष्टि करती हैं।उन्होंने कहा कि संस्कृति और इसकी विरासत हमारी राष्ट्रीय पहचान को परिभाषित करने के साथ ही हमारे मूल्यों, आस्था और आकांक्षाओं को प्रर्दशित एवं आकार भी प्रदान करती है।

मेले और त्यौहार लोगों में नव उर्जा का संचार करते हैं

उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार लोगों में नव उर्जा का संचार करते हैं और हमें इनमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के अवसर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के महिला वर्ग में हरियाणा की दीपिका प्रथम तथा सोलन की राधा द्वितीय स्थान पर रही जिन्हें क्रमशः 11 व 9 हजार रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई ।

सुकेत केसरी’ के लिए दिल्ली के रोहित ने पहला तथा रोहतक के विकास ने दूसरा स्थान हासिल किया

’सुकेत कुमार प्रतियोगिता’ में बटवाड़ा के भारत भूषण ने पहला तथा ध्वाल के धीरज ने दूसरा स्थान हासिल किया, जिन्हें क्रमशः 25 हजार तथा 21 हजार रुपये जबकि ’सुकेत केसरी’ के लिए दिल्ली के रोहित ने पहला तथा रोहतक के विकास ने दूसरा स्थान हासिल किया, जिन्हें क्रमशः 51 हजार तथा 41 हजार रुपये प्रदान कर मुख्यअतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नाचन से पूर्व प्रत्याशी नरेश चैहान, सदर मंडी से चंपा ठाकुर, राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम सुंदर नगर धर्मेश रामोत्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

see more..Himachal News: दस करोड़ से शिमला शहर की सड़कें होगी चक्का चक

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *