Himachal News: राजधानी शिमला की सड़कों की हालत जल्द सुधरने वाली है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजधानी शिमला की सड़कों की हालत सुधारने के लिए 10 करोड़ देने का ऐलान किया है मंगलवार को विधानसभा बजट सत्र के दौरान शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने शिमला शहर की सड़कों का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया ओर शहर की सड़कों की हालत सुधारने के लिए धनराशि देने का आग्रह किया.

वही मुख्यमंत्री ने भी शिमला शहर के लिए सड़कों के लिए 10 करोड़ देने का एलान कर दिया। साथ ही लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द काम शुरू करने के भी निर्देश दे दिए।
शिमला शहर की सड़कों की मॉडलिंग सहित मरम्मत कार्य को लेकर 10 करोड़
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि शहरी विधायक हरीश जनारथा शिमला शहर की सड़कों की मॉडलिंग सहित मरम्मत कार्य को लेकर 10 करोड़ देने का आग्रह किया गया था और उनके आग्रह को स्वीकार कर 10 करोड़ मंजूर किए गए हैं .उन्होंने कहा कि शिमला में सड़कों की मेटलिंग की अवधि कम रहती है, क्योंकि यहां बरसात जल्दी शुरू हो जाती और कई बार 15 अक्तूबर तक चलती है। सर्दियों में शिमला का तापमान जल्दी गिरने के कारण मेटलिंग नहीं हो पाती। इसलिए अप्रैल व मई महीने में मेटलिंग करवाई जाए।
सदन में शहर की सड़को की हालत को लेकर प्रश्न लगाया गया था लेकिन उस पर सदन में प्रश्न भी लग पाया
वही शहरी विधायक हरीश जनारथा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का आभार जताते हुए कहा कि आज सदन में शहर की सड़को की हालत को लेकर प्रश्न लगाया गया था लेकिन उस पर सदन में प्रश्न भी लग पाया वही मुख्यमंत्री के समक्ष इसे रखा गया और उन्होंने उसी समय दस करोड़ की राशि मंजूर की गई है इससे शहर में समय पर सड़को की टायरनिंग ओर मेटलिंग समय पर हो सकती है।बता दे शिमला में लंबे समय से सड़कों की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है। खासकर समिट्री टनल से ढली चौक के बीच सड़क की हालत गांव की पगडंडियों से भी बदतर हो गई है। सड़कों पर धूल के गुब्बार की वजह से पैदल चलना मुश्किल हो गया है। बारिश में कीचड़ से लोग दुखी है। संजौली से आईजीएमसी सड़क मार्ग पर भी जगह-जगह गड्ढे होने से बरसात में यहां पर लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है इसके अलावा शहर की कई सड़कों की हालत दयनीय हो गई है।
see more..







