Himachal News: मंडी में एन.डी.ए., सी.डी.एस. एवं नौसेना अकादमी परीक्षा 16 अप्रैल को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: 16 अप्रैल 2023 को मंडी जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.), संयुक्त रक्षा सेवाएं (सी.डी.एस.) एवं नौसेना अकादमी की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम सदर मंडी रितिका जिंदल ने वीरवार को यहां दी।

रितिका जिंदल ने बताया कि सदर मंडी में इन परीक्षाओं के लिए इंडस ग्लोबल स्कूल (इंडिया), राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी, दयानंद एंग्लो वैदिक (डी.ए.वी.) सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बालक) मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) मंडी व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डी.आई.ई.टी.) मंडी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

मंडी मुख्यालय के संबंधित परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू रहेगी

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के मद्देनजर 16 अप्रैल, 2023 को सदर मंडी मुख्यालय के संबंधित परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू रहेगी। बताया कि इस परीक्षा के दृष्टिगत सदर मंडी में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।परीक्षा केंद्रों में हथियार व अवांछित सामग्री ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल, 2023 को संबंधित परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक कार्यक्रम, जुलूस, रैलियों, नारेबाजी, धरना प्रदर्शन आदि पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

परीक्षा स्थलों के आसपास निर्माण, टेंट/स्टेज लगाने/तोड़ने आदि के काम पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा

उन्होंने बताया कि परीक्षा के दिन यानी 16 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संबंधित परीक्षा स्थलों के आसपास लाउड स्पीकरों के उपयोग, परीक्षा स्थलों के आसपास निर्माण, टेंट/स्टेज लगाने/तोड़ने आदि के काम पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि बताया कि इस दिन परीक्षा केंद्रों में किसी प्रकार के हथियार, लाठियां, गोला बारूद, तलवार, घातक उपकरण आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

see more..Himachal News: महान सेनानायक ही नहीं कुशल प्रशासक भी थे जनरल ज़ोरावर सिंह

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib