Delhi CM Arvind Kejriwal ने कहा, “दिल्ली में कोई शराब घोटाला हुआ ही नहीं, भाजपा झूठे आरोप लगा रही है”

Delhi CM Arvind Kejriwal ने कहा, "दिल्ली में कोई शराब घोटाला हुआ ही नहीं, भाजपा झूठे आरोप लगा रही है" Source - Twitter
Delhi CM Arvind Kejriwal ने कहा, "दिल्ली में कोई शराब घोटाला हुआ ही नहीं, भाजपा झूठे आरोप लगा रही है" Source - Twitter

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Delhi CM Arvind Kejriwal को सीबीआई की तरफ से नोटिस मिला है। आने वाले रविवार यानि 16 अप्रैल को उन्हें पुछताछ के लिए सीबीआई ने बुलाया है। जिसके बाद, दिल्ली सीएम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और क्रेंद्र सरकार पर हमला बोल दिया।

Delhi CM Arvind Kejriwal ने कहा कि पिछले एक साल से भाजपा चिल्ला रही है कि दिल्ली में कोई शराब घोटाला हो गया है। व देश की सभी जाँच एजेंसियाँ सारे काम छोड इस घोटाले की जाँच में जुट गई है। भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने झूठ बोलकर केस बनाए और बोला कि शराब घोटाला हुआ है। उधर, भाजपा ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली सीएम द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब भाजपा ने दे दिया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इसपर कई जवाब दिए। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल उसी मीटिंग के अध्यक्ष थे जहाँ पर यह शराब घोटाला रचा गया था। उन्होंने आगे कहा – जैसे-जैसे मामले की कड़ी जुड़ रही है वैसे-वैसे अरविंद केजरीवाल के पास हथकड़ी आ रही है।

भाजपा प्रवक्ता के अनुसार जब से दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने समन भेजा है तब से वो डरे हुए हैं। गौरव भाटिया ने कहा कि जब शराब घोटाले का पूरा प्लान ही दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बनाया है तो उनपर गाज क्यों नहीं गिरेगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सीएम पूरे देश को बताएं की क्या उनकी समीर महेंद्रू से फेसटाइम पर बात हुई है या नहीं।

Delhi CM Arvind Kejriwal ने अंबेडकर जयंती पर भी कुछ ऐसी बात कहीं जो कि लोगों के लिए चर्चा का विषय बनीं हुई हैं। सिर्फ जनता ही नहीं बल्कि कई बड़े राजनीतिक चेहरे भी इस मुद्दे पर बात करते दिखाई दे रहा हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 75 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने की बात करते थे, वो खुध इस दलदल में डूबते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा – दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के मंत्री (मनीष सिसोदिया) जेल गए और वे दुनिया को ज्ञान बाँट रहे हैं।

Read more..Climate Change कॉन्फ्रेंस टेबल पर चर्चा करने वाला मुद्दा नहीं, हर घर की मेज पर होनी चाहिए इसकी चर्चा

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib