Himachal News:आगामी जेबीटी टैट परीक्षा के बाद ही हों जेबीटी की भर्तियां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा 17 अप्रैल 2023 को पत्र जारी करके जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया में बीएड डिग्री धारकों को योग्य माने जाने के फैसले से प्रदेश के दो लाख बीएड डिग्री धारकों के चेहरे खिल उठे हैं।

मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल बीएड बेरोजगार यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश गौतम ने प्रदेश के दो लाख बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने पर आभार जताया।

मंत्रीमंडल ने स्कूल लैक्चरर के जिन 530 पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की

यूनियन ने सरकार से मांग उठाई है कि भविष्य में आगामी जेबीटी की बैचवाईज या कमीशन वाली भर्ती को जेबीटी की टैट परीक्षा का आयोजन करवाने के बाद ही किया जाए। इन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि मंत्रीमंडल ने स्कूल लैक्चरर के जिन 530 पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की है। उन्हें जल्द से जल्द विज्ञापित किया जाए। वहीं, शेष रह रहे खाली पदों को भरने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाए।

कोरोना काल और न्यायलय विवादों के कारण बहुत सी भर्तियां प्रभावित हुई

2019 में पोस्ट कोड 721 के तहत जो परीक्षा आयोजित की गई थी उसमें 1135 बीएड धारकों को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। इस मामले में भी सरकार जल्द से जल्द न्याय प्रदान करे। कोरोना काल और न्यायलय विवादों के कारण बहुत सी भर्तियां प्रभावित हुई हैं। ऐसे में 45 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों को एकमुश्त छूट प्रदान की जाए और सेवानिवृति की आयु सीमा को बढ़ाया जाए। नई भर्ती एजेंसी का जल्द से जल्द गठन किया जाए। नए नियमों के तहत भर्ती करने की बातें भी कही जा रही हैं, जबकि पुराने नियमों के तहत ही सारी भर्तियां की जाएं।

एसएमसी के तहत सरकार जो भर्तियां करने जा रही है उन भर्तियों को न किया जाए

एसएमसी के तहत सरकार जो भर्तियां करने जा रही है उन भर्तियों को न किया जाए क्योंकि इसमें बैकडोर से भर्तियां अधिक होती हैं। निजी स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों का अनुभव सरकारी नौकरी में मान्य नहीं होता है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय से यूनियन ने निवेदन किया है कि इसको तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। इसके अलावा हिमाचल बीएड बेरोजगार यूनियन ने मंडी में राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन भी किया। इस दौरान प्रदेशभर से पदाधिकारियों ने भाग। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश गौतम ने की। इस अवसर पर यूनियन ने प्रदेश महासचिव भूपेंद्र पाल, प्रैस सचिव अजय रांगड़ा, तृप्ता शर्मा, बंदना जंवाल, देवराज ठाकुर, अजय रत्तन, लेख राम, किशोरी लाल, सुरजीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अंजना कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

see more..Himachal News: विक्रमादित्य सिंह ने 19 करोड़ से बने बखीरना पुल का किया लोकार्पण

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib