Himachal News: खराब पड़ी सी-आर्म मशीन को करवाया ठीक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: जोनल अस्पताल मंडी में डेढ़ वर्ष बाद फिर हड्डियों से संबंधित सभी प्रकार के आपरेशन फिर से शुरू हो गए हैं।हड्डियों के आपरेशन के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली

सी-आर्म मशीन को अस्पताल प्रबंधन ने तीन लाख रूपए खर्च करके पूरी तरह से ठीक करवा दिया है।

अस्पताल में हड्डियों से संबंधित सभी प्रकार के बड़े आपरेशन फिर से शुरू हो गए हैं

इससे पहले यहां हड्डियों के माइनर आपरेशन ही हो रहे थे, जिनके लिए सी-आर्म मशीन की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन अब रीढ़ की हड्डी, घुटना, कंधा, कुहला, टांग, पांव, बाजू, हाथ और अन्य सभी प्रकार के मेजर आपरेशन यहीं पर होना फिर से शुरू हो गए हैं।जोनल अस्पताल मंडी के एमएस डा. डीएस वर्मा ने बताया कि मशीन को ठीक करवाने का प्रयास लंबे समय से चला हुआ था और अब इसे पूरी तरह से ठीक कर दिया गया है। अस्पताल में हड्डियों से संबंधित सभी प्रकार के बड़े आपरेशन फिर से शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जोनल अस्पताल मंडी में हाल ही में मेडिकल कालेज नेरचौक से नए आर्थोपैडिक्स सर्जन डा. वीरेंद्र नेगी ने भी ज्वाईन कर लिया है।

हड्डी रोग विशेषज्ञों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है

इनके आने से अब यहां हड्डी रोग विशेषज्ञों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। लोगों को अब हड्डियों से संबंधित उपचार के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि यहीं पर ही यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। जोनल हास्पिटल में एनेस्थिसिया स्पेशलिस्ट के पद भी खाली चल रहे हैं लेकिन मेडिकल कॉलेज नेरचौक से डॉक्टर यहां आकर आपरेशन करवा रहे हैं।

जोनल अस्पताल में ही बहुत से लोगों के आपरेशन होने से लोगों को भी राहत मिलेगी

बता दें कि इससे पहले लोगों को हड्डियों से संबंधित आपरेशन के लिए या तो मेडिकल कालेज नेरचौक जाना पड़ता था या फिर नीजि अस्पतालों का रूख करना पड़ता था। इससे मेडिकल कालेज नेरचौक पर भी अधिक दबाव पड़ रहा था। लेकिन अब जोनल अस्पताल में ही बहुत से लोगों के आपरेशन होने से लोगों को भी राहत मिलेगी और मेडिकल कालेज नेरचाक पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा।

see more..Himachal News: शिमला नगर निगम में महापौर और उपमहापौर को लेकर लॉबिंग शुरू

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib