Himachal News: शिमला नगर निगम में महापौर और उपमहापौर को लेकर लॉबिंग शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला है नगर निगम में महापौर और उपमहापौर कौन होगा इसको लेकर लॉबिंग शुरू हो गई है .

इन चुनावों में 21 महिलाएं जीत कराई है जिसमें कांग्रेस पार्टी की गई 14 महिलाएं शामिल है.

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने महिलाओं को बड़ा पद देने की पैरवी की है

ऐसे में लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने महिलाओं को बड़ा पद देने की पैरवी की है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस बार निगम के सदन में 34 में से 21 महिलाएं पार्षद के रूप में पंहुची है जिसमे 14 महिला पार्षद कांग्रेस की जीत कर आई है और कांग्रेस पार्टी के चुनाव निशान पर जीती हुई इसके अलावा भाजपा की भी महिला पार्षद जीती है।

महिला पार्षद को निगम में बड़े पद के लिए पैरवी करेंगे

महिलाओं की नगर निगम में काफी संख्या है ऐसे में महिलाओ को नगर निगम में बड़ा पद मिले। महिला पार्षद को निगम में बड़े पद के लिए पैरवी करेंगे।प्रियंका वाड्रा हमेशा ही महिलाओ की भागीदारी मिले इसकी पैरवी करती आई है ऐसे में नगर निगम में महापौर उप महापौर में महिला को भी प्राथमिकता मिले इसको लेकर भी पार्टी के समक्ष रखा जाएगा। जल्द ही मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की नगर निगम के महापौर उप महापौर को लेकर बैठक होगी ।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला शहर ओर प्रदेश की जनता आभार जताया

वही शिमला नगर निगम चुनाव में मिली जीत पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला शहर ओर प्रदेश की जनता आभार जताया और चुनावो में मिली जीत का श्रेय शिमला के लोगों को दिया है। लोक निर्माण मंन्त्री विक्रमादित्य सिंह ने सचिवालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शिमला शहर की जनता ने बहुत बड़ा जनमत कांग्रेस पार्टी को दिया है। यह चुनाव कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की अध्यक्षता में लड़े गए और प्रदेश में 4 महीने की कांग्रेस सरकार मैं जो कार्य हुए हैं उस पर शिमला शहर की जनता ने मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद अब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर निगम के तहत चल रहे सभी कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि शिमला में पानी की सुचारू आपूर्ति,पार्किंग जैसी समस्यों का निदान करना प्राथमिकता रहेगी।

स्मार्ट सिटी के तहत जो भी कार्य चल रहे है उन्हें गत्ति देने का प्रयास करेंगे

शिमला शहर के लिए जो भी पेयजल परियोजनाओं का कार्य शुरू हुआ है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाएगा ताकि शहर में पानी की समस्या खत्म हो सके। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के तहत जो भी कार्य चल रहे है उन्हें गत्ति देने का प्रयास करेंगे।वही उन्होंने शिमला ग्रामीण की जनता का आभार जताया और कहा कि शिमला ग्रामीण से इस बार चारो सीटें कांग्रेस ने जीती है ओर सो प्रतिशत स्ट्राइक रेट रहा है। उन्होंने कहा कि निगम की आगामी बैठकों में वे विधायक के नाते स्वयं शिरकत करेंगे.

कॉग्रेस पार्टी ने चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है जिसका फायदा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा

शिमला के विकास के लिए बनने वाली योजनाओं में अपने सुझाव भी साझा करेंगे।उन्होंने कहा कि कॉग्रेस पार्टी ने चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है जिसका फायदा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा।भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा हार पचा नही पा रही है जिसके चलते अब हार के नए नए बहाने ढूंढ रही है ओर हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रही है।

see more..Himachal News: शिक्षा मंत्री ने शिमला में किया सीआरसी सेंटर का उद्घाटन

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib