Himachal News: जिला परिषद बिलासपुर में काफी समय से चल रही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर उठा पटक के बाद आखिरकार उपाध्यक्ष पद पर उप चुनाव का आयोजन किया गया.

गौरतलब है कि जिला परिषद सदस्यों द्वारा उपायुक्त बिलासपुर के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था
मतदान के आधार पर मान सिंह को नया उपाध्यक्ष चुना गया
जिसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष मुस्कान व उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था. वहीं एक महीने के भीतर ही दोनों ही पदाधिकारियों द्वारा इस्तीफा वापिस लिया गया जिसके बाद पुनः जिला परिषद सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया. वहीं इस अविश्वास प्रस्ताव के बाद उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और आज उपाध्यक्ष पद पर उप चुनाव आयोजित किये गए. वहीं इस उपचुनाव में तीन सदस्यों मान सिंह, प्रेम सिंह ठाकुर व गौरव शर्मा ने नामांकन भरा जबकि एक घण्टे के भीतर ही प्रेम सिंह ने अपना नामांकन वापिस ले लिया. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला मान सिंह व गौरव शर्मा के बीच हुआ जिसमें मान सिंह को 14 में से 08 मत पड़े जबकि गौरव शर्मा को 06 मत पड़े. वहीं मतदान के आधार पर मान सिंह को नया उपाध्यक्ष चुना गया.
नवनियुक्त उपाध्यक्ष मान सिंह का कहना है कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना
इस बात की जानकारी देते हुए जिला पंचायत अधिकारी अश्विनी कुमार ने कहा की जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक की मौजूदगी में उपाध्यक्ष पद पर उपचुनाव आयोजित किये गए जिसमें मान सिंह ने जीत हासिल की है. वहीं नवनियुक्त उपाध्यक्ष मान सिंह का कहना है कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और विकास कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना ही उनकी प्राथमिकता है.
see more..https://firenib.com/half-marathon-will-be-held-on-june-22-to-create-awareness-against-drugs/







