Himachal News: समाज के आपसी समन्वय से नशे की समस्या को खत्म किया जा सकता है

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए 18 से 26 जून तक चलने वाले जागरूकता एवं संवेदीकरण अभियान के अंतर्गत उपमण्डलीय विधिक सेवा कमेटी मंडी सदर द्वारा ग्राम पंचायत टाण्डु में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने शिमला से वचुअली जुडकर लोगों को संबोधित किया।

न्यायाधीश राकेश कैंथला ने कहा कि नशा समाज के सभी वर्गों को प्रभावित कर रहा

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राकेश कैंथला, सीजेएम सूर्य प्रकाश, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अंश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद मौजूद रहे।जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कैंथला ने कहा कि नशा समाज के सभी वर्गों को प्रभावित कर रहा है। इसे हम आपसी समन्वय से ही दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं का नशा बहुत महंगा होता है।

नशे के जाल से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा

नशेड़ी को जब नशा करने के लिए पैसों की कमी होती हैं तो वह अन्य युवाओं को यह लत लगाकर इस नशे की ओर धकेलता है और फिर उन्हें नशा सप्लाई कर अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करता है। एक बार इस नशे की लत लगने पर इसे छोड़ना बहुत मुश्किल है। हमें इस नशे के जाल से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा। हमें यह नहीं सोचना है कि मेरा बेटा या बेटी इस नशे से मुक्त हैं। नशा की यह आग कभी भी आपके घर को जला सकती है।उन्होंने कहा कि पुलिस और अदालतें अपना काम कर रही हैं। लेकिन समाज की उदासीनता के कारण यह अपराधी छूट रहे हैं। उन्होंने बताया कि ड्रग्स के मामलों में पूरे भारत में हिमाचल प्रदेश का नम्बर पंजाब के बाद दूसरा है।

समाज की उदासीनता के कारण यह अपराधी छूट रहे हैं

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अगर ड्रग्स पकड़ने के मामलों में हम दूसरे स्थान पर हैं तो इसे इस्तेमाल करने में हम कहां होंगे।नशा मुक्ति केन्द्र झीड़ी के प्रबंधक संजय खुल्लर, एएसपी सागर चंद, अधिवक्ता ललित ठाकुर और डॉ अनामिका ठाकुर ने भी लोगों को नशे के प्रभावों व उनकी रोकथाम के बारे जागरूक किया।

see more..https://firenib.com/international-yoga-day-will-be-a-part-of-kangra-valley-carnival/

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib