Himachal News:नेशनल हाईवे-5 पर वैली ब्रिज वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: राजधानी शिमला के ठियोग में 6 दिन के इंतजार के बाद नेशनल हाईवे-5 पर वैली ब्रिज वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। 150 फूट लंबा यह ब्रिज 25 टन तक वाहनों का भार उठा सकेगा।

लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य ने सोमवार शाम इसका उद्घाटन किया।

ट्रायल सफल होने पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है

पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए इस निर्माण कार्यों को एक हफ्ते के भीतर पूरा किया गया। ट्रायल सफल होने पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। बता दें कि इंडो-चीन बॉर्डर को जोड़ने वाला सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे-5 ठियोग के बिजली बोर्ड दफ्तर के समीप सड़क धंसने की वजह से 9 दिन से बंद था। इससे अप्पर शिमला सहित किन्नौर और कुल्लू जिले के कई क्षेत्रों का राजधानी शिमला से संपर्क कट गया था लेकिन अब फिर से यहां से यातायात शुरू हो गया है।

सारा ट्रैफिक ग्रामीण क्षेत्रों की सिंगल लेन सड़कों से डायवर्ट किया गया था

ग्रामीण सड़कों से डायवर्ट किया था ट्रैफिकइस दौरान नेशनल हाईवे का सारा ट्रैफिक ग्रामीण क्षेत्रों की सिंगल लेन सड़कों से डायवर्ट किया गया था। इस वजह से 5 मिनट के सफर में कई घंटे लग रहे थे। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों से ट्रैफिक डायवर्ट होने से स्थानीय लोग भी परेशान थे और बार – बार विभाग से मांग की जा रही थी कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा किया जाए। बड़े वाहनों को गुजरने में हो रही थी परेशानी इस दौरान वैकल्पिक मार्गों के रूप में नरेल, धर्मपुर, बसंतपुर , नंगलदेवी सैंज और फागू धामांदरी सैंज आदि लिंक रोड का इस्तेमाल किया जा रहा था।

वैली ब्रिज बनने के बाद अब बड़े वाहन भी ठियोग होकर गुजर सकेंगे

सड़कें संकरी होने के कारण बड़े वाहन की वजह से परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ रहा था। वैली ब्रिज बनने के बाद अब बड़े वाहन भी ठियोग होकर गुजर सकेंगे। जुलाई के अंत में ठियोग बायपास भी हो जाएगा तैयारलोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य ने काम का श्रेय अधिकारियों को देते हुए कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए सभी ने दिन रात एक कर मेनहत की। जिससे काफी कम समय में मार्ग तैयार हो गया और जनता से किया वादा पूरा हुआ। तय समय से पहले ही ब्रिज लोकार्पित किया गया है। इसके बाद ठियोग बायपास के काम में तेजी लाई जाएगी और जुलाई के अंत में यह भी तैयार होगा।

रूट में बरसात में हुए नुकसान को भी जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा

ताकि सेब सीजन में बागवान मंडी तक आसानी से अपना माल पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वादे करने वाली नहीं बल्कि काम करने वाली सरकार है। इस रूट में बरसात में हुए नुकसान को भी जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि विभाग में बहुत सी खामियां है जो समय के साथ ठीक कर दी जाएगी।

see more..https://firenib.com/devbhoomi-kshatriya-organization-came-out-against-adipurush/

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib