Himachal News: विवादित फिल्म आदिपुरुष के विरोध में शिमला में देव भूमि क्षत्रिय संगठन ने धरना प्रदर्शन किया। फिल्म मेकर से नाराज कार्यकर्ताओं ने बॉलीवुड कलाकारों को हिमाचल आने पर मारने- पीटने की धमकी दी है।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि फिल्म में जिस तरह सीता की वेशभूषा है, उससे समाज को गलत संदेश जा रहा है।
बॉलीवुड मनोरंजन के नाम पर समाज को गंदगी परोस रहा है
इसके अलावा हनुमान को मुस्लिम बनाना, लंका काण्ड के दौरान बजरंगबली के डायलॉग और राम संवाद कुछ भी ठीक नहीं है।आईएसबीटी में अयान थिएटर के बाहर कार्ययर्ताओं ने इकट्ठा होकर प्रदर्श किया।देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर का कहना है कि बॉलीवुड मनोरंजन के नाम पर समाज को गंदगी परोस रहा है।
पौराणिक कथाओं के साथ इस तरह की छेड़छाड़ बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
पौराणिक कथाओं के साथ इस तरह की छेड़छाड़ बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मूवी को बैन करना चाहिए। प्रदेश के युवा कलाकारों को अपना रोल मॉडल मानते हैं और ये कुछ पैसों के लिए बिना सोचे समझें फिल्म में काम कर लेते हैं। कहा कि अगर इसी तरह की फिल्में बनती रही तो यह हमारी सभ्यता और संस्कृति दोनों के लिए खतरा है।







