Himachal News: बिजली बोर्ड में ओपीएस जल्द बहाल न हुआ तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी जिला मंडी का अधिवेशन संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा जी की अध्यक्षता में विश्वकर्मा परिसर मंडी में संपन्न हुआ । इस बैठक में सर्वप्रथम तकनीकी कर्मचारी संघ जिला मंडी के पूर्व प्रधान स्वर्गीय दिलीप सिंह ठाकुर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई

इनका देहांत 25 फरवरी 2023 को हो गया था ।इस अधिवेशन में जिला भर से आए तकनीकी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कपटा ने कहा

कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों के प्रति विद्युत प्रबंधन वर्ग का उदासीन रवैया है

संघ की मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन योजना को बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के लिए लागू करना है । टी मेट व हेल्पर (सब स्टेशन, पावर हाउस, हाइड्रो मकैनिक )हेल्पर जो वर्ष 2015 व 2017 में नियुक्त हुए हैं उनको हजारों रिक्त पड़े सहायक लाइनमैन, एसएसए, इलेक्ट्रिशियन (पावर हाउस) तथा फिटर के पदों पर पदोन्नति नियमों में संशोधन करने के उपरांत एकमुश्त पदोन्नत किया जाए।छठे वेतन आयोग के उपरांत लाइनमैन, एसएसए, फिटर, इलेक्ट्रिशियन ब अन्य श्रेणियों में आई वेतन विसंगतियां को दूर किया जाए।बिजली बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द आरंभ करना है।

बोर्ड प्रबंधन ने पुरानी पेंशन को बहाल करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है

इन्ही मांगो को लेकर तकनीकी कर्मचारी संघ द्वारा विधुत बोर्ड को पुरानी पेंशन की बहाली व 21 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा को लेकर बोर्ड प्रवंधन को 15 दिनों का अग्रिम नोटिस दिया था। जिसकी समयावधि 23 जून तक की थी और उसके उपरांत 24 जून को धरने का एलान किया गया था ।परंतु बोर्ड प्रबंधन ने इस मामले में पहल करते हुए तकनीकी कर्मचारी संघ को पत्र के माध्यम से कहा है की संघ की मांग के अनुसार बोर्ड ने पुरानी पेंशन को बहाल करवाने को लेकर एजेंडा सर्विस कमिटी को भेज दिया है और जल्द ही पुरानी पेंशन पर सकारात्मक फैसला हो जायेगा । बोर्ड प्रबंधन ने पुरानी पेंशन को बहाल करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है ।इसके साथ ही तकनीकी कर्मचारी संघ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से आग्रह किया गया है

21 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा के लिए बुलाने पर भी सहमति बनी है

कि आप अधिकारियों को विधुत बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कड़े निर्देश दें ।तकनीकी कर्मचारी संघ को विद्युत बोर्ड के कार्यकारी निदेशक द्वारा फोन के माध्यम से भी 21 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा के लिए बुलाने पर भी सहमति बनी है ।इस बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा, महामंत्री नेक राम ठाकुर, संगठन सचि शालिग राम जी , प्रदेश सचिव अतुल जी ,पूर्व मुख्य सलाहकार सुरेंद्र पराशर इसके अलावा भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा , उपाध्यक्ष मंगत राम नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

see more..https://firenib.com/state-congress-government-is-killing-democracy/

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib