Himachal News: प्रदेश कांग्रेस सरकार कर रही लोकतंत्र की हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के दूरदराज जिला जिला चम्बा में 25 वर्षीय युवक मनोहर की निर्मम हत्या मामले में सियासत थमने का नाम नही ले रही है गत दिनों मामले को लेकर भाजपा ने पूरे प्रदेश में धरना व जिला उपायुक्तों के माध्यम से ज्ञापन देने का आग्रह किया था

जिसको लेकर हिमाचल प्रदेश के दूरदराज जिला लाहौल स्पीति में भी भाजपा ने पूर्व मंत्री रामलाल मार्कण्डेय की अगुवाई में एडीसी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा

स्पीति के स्थानीय विधायक कहाँ गायब है जिसको लेकर उन पर मुकदमा दर्ज किया गया

लेकिन इस दौरान पूर्व मंत्री ने लोगो को संबोधित करते हुए पूछा कि लाहौल स्पीति के स्थानीय विधायक कहाँ गायब है जिसको लेकर उन पर मुकदमा दर्ज किया गया जिसके बाद सोमवार को शिमला मे पत्रकारो से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है । पूर्व मंत्री रामलाल मार्कण्डेय ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

प्रदेश में कानून व्यवस्था बहाल होनी चाहिए

उंन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में 25 वर्षीय युवक मनोहर की निर्मम हत्या को लेकर पूरे प्रदेश में ज्ञापन देने का आग्रह किया गया था और ज्ञापन के माध्यम से मांग की जा रही थी प्रदेश में कानून व्यवस्था बहाल होनी चाहिए और मनोहर के हत्यारो को सजा मिलनी चाहिए इसी को लेकर लाहुल स्पीति में भी एडीसी के माध्यम से ज्ञापन भेजे गए और इस दौरान उन्होंने कोई अभद्र भाषा का प्रयोग नही किया उंन्होने सिर्फ इतना पूछा कि लाहौल स्पीति के विधायक कहाँ गायब है जिसके बाद उन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया और एक नही 3 ,3 मुकदमे दर्ज किए गए है ।

सरकार ने ट्राइबल बजट में कटौती की है वो इसको लेकर भी आवाज उठाएगे

उंन्होने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोगो की आवाज उठाना उनका दायित्व है और वो आगे भी लोगो की आवाज उठाते रहेंगे ।प्रदेश सरकार ने ट्राइबल बजट में कटौती की है वो इसको लेकर भी आवाज उठाएगे अगर सरकार लोगो की आवाज उठाने पर इस तरीके के मुकदमे दर्ज करना चाहती है तो करे वो इससे डरने वाले नही है । उंन्होने कहा कि मनोहर हत्या मामले में सरकार को NIA से जांच करवानी चाहिए ।

see more..https://firenib.com/major-incidents-of-rape-and-murder-in-the-congress-government/

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib