Himachal News: 24 साल तक नौकरी करने के बाद खाली हाथ सेवानिवृत्त हुए चालक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत कार्यरत लाल सिंह चालक पिछले 24 साल से अनुबंध के आधार पर सीएमओ ऑफिस में अपनी सेवाएँ देने के बाद अनुबंध के आधार पर ही सेवानिवृत्त हो गए

यह जानकारी नवनीत गुलेरिया उपाध्यक्ष राज्य स्वास्थ्य समिति( एनएचएम) अनुबंध कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश ने दी,

15 अगस्त 2023 से पहले पहले स्थायी नीति की घोषणा करे

आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी जिला कार्यकारिणी की तरफ से की गई, इस प्रेस वार्ता को राकेश शर्मा, प्रेस सचिव राज्य स्वास्थ्य समिति ( एनएचएम)अनुबंध कर्मचारी संघ जिला मण्डी ने प्रेस वार्ता संबोधित किया,उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग कि 15 अगस्त 2023 से पहले पहले स्थायी नीति की घोषणा करे अन्यथा सभी एनएचएम कर्मचारी आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे, साथ ही साथ सभी मंडी जिला के सभी कर्मचारियों ने लाल सिंह चालक जो सेवानिवृत्त हुए है

51,000 रुपये अंशदान इकठ्ठा कर के दिए और सरकार से पुरजोर तरीके से मांग की गई

उन्हें 51,000 रुपये अंशदान इकठ्ठा कर के दिए और सरकार से पुरजोर तरीके से मांग की गई कि भविष्य में कोई और लाल सिंह खाली हाथ घर को नहीं जाये,और 15 अगस्त 2023 से पहले पहले एनएचएम परिवार के लिए स्थाई नीति का निर्माण जल्द से जल्द सरकार करें एवं जो लाभ कर्मचारी को मिल रहे हैं उसके साथ-साथ ओपीएस का लाभ भी सारे कर्मचारियों को दिए जाएं। जो सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं उनके लिए भी स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत पुन नियुक्ति की मांग की l

see more..Himachal News: IIT मंडी में जी-20एस-20 संपन्न

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib