Himachal News: सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में आगामी नए सत्र की स्नातकोत्तर एडमिशन इस बार ऑनलाइन होंगी । विश्वविद्यालय में 6 जून से 29 जून तक अवकाश के बाद आज प्रथम दिन

विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति आचार्य अनुपमा सिंह ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी ।
इस वर्ष विश्वविद्यालय की सारी एडमिशन ऑनलाइन होंगी
इस नए सत्र में सभी शिक्षकों का स्वागत करते हुए प्रति कुलपति ने कहा कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की सारी एडमिशन ऑनलाइन होंगी । ऑनलाइन एडमिशन के लिए डॉ पवन कुमार चांद की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है जिसमें डॉक्टर जगदीप वर्मा डॉक्टर नरेंद्र डॉ विक्रांत व श्री कुशाल सदस्य होंगे । आचार्य अनुपमा सिंह ने कहा कि जुलाई महीने में विश्वविद्यालय के सभी विभागों की बोर्ड ऑफ स्टडीज की मीटिंग आयोजित की जाएगी।
पीएचडी के कोर्स वर्क के पाठ्यक्रम को भी तैयार करने के निर्देश दिए
उन्होंने बोर्ड ऑफ स्टडीज की मीटिंग से पहले सभी विभागों को अपने अपने पाठ्यक्रम एवं उनसे संबंधित सभी संशोधन तैयार करने के लिए कहा तथा पीएचडी के कोर्स वर्क के पाठ्यक्रम को भी तैयार करने के निर्देश दिए । प्रति कुलपति ने विश्व विद्यालय अनुदान आयोग एवं सरकार के निर्देशानुसार 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा तथा जुलाई माह में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम करने के लिए अधिष्ठाता छात्र कल्याण की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन भी किया ।
मीटिंग में नए शैक्षणिक सत्र से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा हुई
इस मीटिंग में नए शैक्षणिक सत्र से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा हुई । विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित इस मीटिंग में विभागाध्यक्ष एवं सभी शिक्षक मौजूद रहे । अंत में आचार्य राजेश कुमार शर्मा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया ।
see more..Himachal News: 24 साल तक नौकरी करने के बाद खाली हाथ सेवानिवृत्त हुए चालक







