Himachal News: बद्दी में जाली दस्तावेज पेश कर सिमों की खरीद पर मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जाली दस्तावेज पेश कर मोबाइल कनेक्शन लेने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है आपको बता दें कि

यह मामला पुलिस मुख्यालय से प्राप्त पत्र के आधार पर अधीन धारा 420, 465 भा0द0स0 पुलिस थाना मानपुरा में पंजीकृत किया गया है।

पॉइंट ऑफ सेल द्वारा जारी किए गए धोखाधड़ीपूर्ण मोबाइल कनेक्शनों का विश्लेषण किया है

जिसके अनुसार दूर संचार विभाग की डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट (डीआईयू) ने विभिन्न टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के पॉइंट ऑफ सेल द्वारा जारी किए गए धोखाधड़ीपूर्ण मोबाइल कनेक्शनों का विश्लेषण किया है। जिसके अनुसार एक ही फोटो का उपयोग करके अलग-अलग नाम और पते के साथ कई मोबाइल सिम्स को जारी करी गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य के पहले चरण के विश्लेषण में, भारती एयरटेल, बीएसएनएल, आर0जे0आई0एल0 और वोडा आईडिया लिमिटेड के विभिन्न पॉइंट ऑफ सेल द्वारा लगभग 3694 नकली मोबाइल कनेक्शन मिले हैं।जिसको लेकर जिला पुलिस बद्दी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस बद्दी के अंतर्गत आने वाले सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी कर के मामले में सभी के दस्तावेज खंगालने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं

मानपुरा पुलिस थाना के अंतर्गत 2 मामले सामने आए हैं

ताकि जाली कनेक्शन किए गए सिमों की जानकारी मिल सके और पुलिस इस पर आगामी कार्रवाई कर सकें।इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि मानपुरा पुलिस थाना के अंतर्गत 2 मामले सामने आए हैं जिन पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है और जिले के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी कर मामले में दस्तावेज खंगालने के लिए सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

see more..Himachal News: चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश को मिलेगी 7.19% हिस्सेदारी, मुख्यमंत्री ने किया सब-कमेटी का गठन

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib