Himachal News: गुजरात, आंध्र प्रदेश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में बनने जा रहे बल्क ड्रग पार्क को तेजी से विकसित करने के लिए केंद्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स मंत्री मनसुख मांडवीया तीनों राज्यों के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे.

जिसमें कार्य प्रगति का जायजा लिया जाएगा.
2 से 3 सालों में प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क समर्पित कर दिया जाएगा
इससे पहले राजधानी शिमला में हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राज्य सचिवालय में इस मामले पर अनौपचारिक बैठक की. उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि अगले 2 से 3 सालों में प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क समर्पित कर दिया जाएगा. इस को विकसित करने के लिए सरकार विभिन्न मोर्चों पर काम कर रही है.हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आने वाले 2 से 3 सालों के अंतराल में जिला ऊना के हरौली में बन रहा बल्क ट्रक पार्क काम करना शुरू कर देगा.
प्रोजेक्ट की लागत उन्नीस सौ करोड़ आंकी गई है
हर्षवर्धन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट की लागत उन्नीस सौ करोड़ आंकी गई है हालांकि इसमें 24 से 25 सौ करोड़ खर्च होने की संभावना है. उन्होंने कहा की इसमें हजार करोड़ केंद्र सरकार व्यव करेगी जिसमें से 325 करोड प्रदेश सरकार को प्राप्त हो चुका है. तो वहीं बाकी का खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार गवर्नमेंट प्राइवेट पार्टनरशिप पर काम करेगी. हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार ने कंसल्ट के लिए टेंडर भी जारी कर दिए है. हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क में पढ़ने वाली 15 एमएलडी पानी की जरूरत के लिए भी आईपीएच विभाग के जरिए टेंडर निकाल दिए गए हैं तो वहीं बिजली सप्लाई बीबीएनबी के करवाने को लेकर भी सरकार काम कर रही है.
कांग्रेस के विधायक पार्टी काडर के नेता है और कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित है
उधर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी और मिशन लोटस को लेकर चल रही खबरों के बीच उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इन खबरों को सिर्फ कोरी चर्चाएं बताया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के विधायक पार्टी काडर के नेता है और कॉन्ग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित है. हर्षवर्धन चौहान ने हिमाचल प्रदेश में मिशन लोटस होने की स्थिति को सिरे से नकारा और केवल चर्चा बताया है.वहीं प्रदेश में भर्तियों को लेकर भी सियासत गर्म है.
स्बॉर्डिनेट बोर्ड के भंग होने के कारण सी क्लास की भर्तियों में देरी हो रही है
जहां एक ओर विपक्ष प्रदेश सरकार पर आउट सोर्स भर्तीयां बंद पड़ने और आउट सोर्स कर्मचारियों को निकालने का आरोप लगा रहा है तो वहीं प्रदेश सरकार 6 महीने के दौरान हजारों भर्तियों की बात कह रही है. उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 6 महीने के कार्यकाल के दौरान 7 हज़ार से ज्यादा भर्तियां की गई है. उन्होंने कहा कि पिछले 2 महीने में ही 6 हजार भर्तियां तो केवल एजुकेशन क्षेत्र में ही निकाली गई है. उन्होंने कहा हालांकि स्बॉर्डिनेट बोर्ड के भंग होने के कारण सी क्लास की भर्तियों में देरी हो रही है लेकिन सरकार इस दिशा में भी काम कर रही है.
see more..Himachal News: सिर पर छत्त के लिए दस सालों से दो बिस्वा जमीन मांग रहा है गुलाब







