Himachal News: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता कहे जाने वाले स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की आज दूसरी पुण्यतिथि है उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हिमाचल कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.

कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर वीरभद्र सिंह को याद किया

पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पहुंची. इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर वीरभद्र सिंह को याद किया इस दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष एवं स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज वीरभद्र से हमारे बीच में नहीं है उनकी पुण्यतिथि के मौके पर आज पूरा प्रदेश उन्हें याद कर रहा है हिमाचल प्रदेश के हर कोने में जाकर देखा जाए तो लोग उन्हें श्रद्धा के साथ याद करते हैं प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोग चाहते थे कि वीरभद्र सिंह सदैव उनका नेतृत्व करें

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से बात चल रही

लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात चल रही है स्थान चयनित होने के बाद जल्द यह काम पूरा हो जाएगा.वहीं, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार रहे. पूरा प्रदेश उन्हें महान नेता, प्रशासक, इतिहासकार और कद्दावर डिप्लोमेट के तौर पर याद करता है. उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ऐसा महसूस होता है कि वे हमारे आसपास हैं. कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह आज भी हमारे दिलों में हैं और प्रदेश सरकार भी उनकी नीतियों पर ही आगे बढ़ रही है.

विपरीत परिस्थितियों में भी वीरभद्र सिंह ने सही रास्ता चुनना सिखाया

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी वीरभद्र सिंह ने सही रास्ता चुनना सिखाया. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश उनके विकास कार्यों के लिए उन्हें याद करता है. उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जब उनकी नीतियों पर प्रदेश आगे बढ़ेगा.

see more Himachal News: 24 किलो सेब पैकिंग पर सिलिंग जल्द हटाए सरकार

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib