Redmi के फोन पर फिर कहां मिलेगी ऐसी छूट, फ्लिपकार्ट से खरीदा तो हो जाएगी ₹6000 से ज़्यादा की बचत

Redmi के फोन पर फिर कहां मिलेगी ऐसी छूट, फ्लिपकार्ट से खरीदा तो हो जाएगी ₹6000 से ज़्यादा की बचत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Firenib

Redmi Note 12 5G Discount: शाओमी के फोन कम दाम में बेहतरीन फीचर्स के लिए जाना जाता है. कम कीमत में बेहतरीन फोन किसे नहीं पसंद होता है और यही वजह है कि रेडमी के फोन इतने पॉपुलर है. अगर इस बीच आप भी कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है. दरअसल फ्लिपकार्ट से शाओमी रेडमी नोट 12 5जी को 19,999 रुपये के बजाए 13,399 रुपये में खरीदा जा सकता है.  इसके अलावा खास बात ये है कि ग्राहक इस फोन को सिर्फ 2,250 रुपये प्रति महीने के EMI पर भी घर ला सकते हैं. इतना ही नहीं इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसके तहत 12,700 रुपये की बचत की जा सकती है.

फीचर्स के तौर पर शियोमी Redmi Note 12 5G में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. फोन डिस्प्ले 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. प्रोटेक्शन के लिए फोन को Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन मिलती है.

ये भी पढ़ें- महंगे फ्रिज को कबाड़ बना सकती है एक गलती! आम बात पर 90% लोग नहीं देते ध्यान, फिर लगती है मोटी चपत

रेडमी नोट 12 5जी फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है. रेडमी के इस फोन में स्नैपड्रैगन 4 Gen1 6nm ऑक्टा कोर 5G प्रोसेसर मिलता है.

कैमरे की बात करें तो Redmi Note 12 5G में यूज़र्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाता है. फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा होने की बात सामने आई है. इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर सेंसर भी शामिल है. वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

ये भी पढ़ें-  सिर्फ 15,999 रुपये में मिल रहा है 24 हज़ार रुपये वाला फोन, फ्लिपकार्ट की तगड़ी सेल में लगी भीड़

पावर के लिए रेडमी नोट 12 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. फोन का डाइमेंशन 165.88×76.21×7.98mm का है, और इसका वजन 188 ग्राम है. फोन में IP53 रेटिंग मिलती है. फोन लुक के मामले में काफी खूबसूरत है.

Tags: Mobile Phone, Redmi, Xiaomi, Xiaomi Redmi

Source link

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib