World Cup 2023 Final | सोनिया गांधी ने भारतीय टीम को दी अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं, बोलीं- जीत के लिए मैं कामना करती हूं…

World Cup 2023 Final सोनिया गांधी ने भारतीय टीम.webp.webp

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Firenib

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी

Loading

नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup) 2023 का आज फाइनल मुकाबला है। फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमन-सामने होंगी। भारतीय टीम की जीत के लिए पूरा देश शुभकामनाएं और अग्रिम बधाई दे रहा है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने भी भारतीय टीम के जीत के लिए शुभकामनाएं और अग्रिम बधाई दीं। उन्होंने कहा कि भारत की जीत के लिए मैं कामना करती हूं।

 शानदार प्रदर्शन पर बधाई 

सोनिया गांधी ने कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों, सबसे पहले इस वर्ल्ड कप के दौरान आपके खेल और टीम वर्क के लिए आपको बहुत सारी बधाई। आपने पूरे देश को लगातार खुशी और गौरव के पल दिए हैं। इस विश्व कप के फाइनल मैच तक की आपकी यात्रा में बहुत बड़े संदेश हैं। वो संदेश एकता, कड़ी मेहनत और संकल्प का है। मैं टीम इंडिया के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई देना चाहती हूं। आज मुझे पिछले उन दो मौकों की याद आ रही है जब भारत ने विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी।

 टीम इंडिया जीतेगी

सांसद सोनिया गांधी ने कहा कि पहले 1983 में और फिर 2011 में। उन दोनों अवसरों पर देश सम्मान और खुशी से झूम उठा था। अब फिर से वो अवसर आ गया है। क्रिकेट ने हमेशा हमारे देश को जोड़ने का काम किया है। अब, जब आप फाइनल मैच के लिए तैयार हैं तो पूरा देश आपके साथ खड़ा है और आपकी सफलता की कामना कर रहा है। आपको मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आप में वर्ल्ड चैंपियन बनने की सारी खूबियां हैं। मुझे पूरा विश्वास है टीम इंडिया जीतेगी।

बता दें कि 19 नवंबर को यानी की आज दोपहर 2 बजे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें



https://firenib.com/category/automobile/

Source link

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib