विशाखापट्टनम के बंदरगाह में भीषण आग, 40 नौकाएं जलकर खाक, मछुआरों को हुआ करोड़ों का नुकसान

Visakhapatnam Harbour Fire 2023 11 7bd160b42199e32695542bbef461d70a 16x9.jpg

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Firenib

हाइलाइट्स

विशाखापट्टनम में मछली पकड़ने के बंदरगाह में भीषण आग लग गई.
आग ने आखिरकार 40 नावों को जलाकर खाक कर दिया.
हर नाव की कीमत कम से कम 40 लाख रुपये थी.

विशाखापट्टनम. आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के मछली पकड़ने के बंदरगाह (Fishing Harbour) में भीषण आग (Massive Fire) लग गई. एक नाव से शुरू हुई आग आखिरकार 40 नावों तक फैल गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. विशाखापट्टनम के मछली बंदरगाह पर आग आधी रात तक लगभग 40 फाइबर-मशीनीकृत नावों में फैल गई. पुलिस और दमकल दल ने तुरंत कार्रवाई की. आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है. डीसीपी आनंद रेड्डी ने कहा कि इस बारे में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

मछुआरों को संदेह है कि कुछ अपराधियों ने नावों में आग लगा दी है. यह भी संदेह है कि एक नाव में किसी पार्टी होने के कारण उसमें आग लग गई थी. बंदरगाह से चौंकाने वाले नजारों में दमकल के लोगों को आग बुझाने की कोशिश करते हुए देखा गया. जबकि मछुआरे असहाय होकर आग को देखते रहे और उनकी आजीविका के साधन जलकर खाक हो गए. कुछ नौकाओं में विस्फोट भी हुआ, जो जाहिरा तौर पर ईंधन टैंकों तक आग पहुंचने के कारण हुआ. जिससे इलाके में दहशत फैल गई. डीसीपी आनंद रेड्डी ने कहा कि आग रात करीब 11:30 बजे लगी.

Andhra Pradesh New Capital- विशाखापट्टनम होगी आंध्रप्रदेश की नई राजधानी, CM जगन रेड्डी का ऐलान

उन्होंने कहा कि नावों पर सिलेंडर विस्फोट का कारण बने, इसलिए हम लोगों से दूर रहने के लिए कहा गया. दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया हैं. आग लगने के कारण की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. विशाखापट्टनम के मछुआरों ने कहा कि आग के कारण मछली पकड़ने वाली लगभग 40 नौकाएं जल गईं. हर नाव की कीमत कम से कम 40 लाख रुपये थी. गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के निजामपट्टनम बंदरगाह पर एक मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नाव में आग लगने से दो लोग घायल हो गए थे.

Tags: Fire, Fishing, Visakhapatnam, Visakhapatnam News

Source link

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib