Firenib
![]()
कोलकाता. पश्चिम बंगाल एसटीएफ (West Bengal STF) ने रविवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके सक्रिय सदस्यों मंटू मल्लिक (Mantu Malik) और उसके करीबी सहयोगी प्रतीक भौमिक (Pratik Bhowmik) को मुर्शिदाबाद जिले (Murshidabad District) से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने इसके कब्जे से आपत्तिजनक दस्तावेज, कारतूस, पिस्तौल और कैश बरामद की है।
पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने अपने बयान में कहा, “पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) के सक्रिय सदस्यों मंटू मल्लिक और उसके करीबी सहयोगी प्रतीक भौमिक को मुर्शिदाबाद जिले से पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी प्रतीक भौमिक के कब्जे से माओवादी गतिविधियों से संबंधित कुछ दस्तावेज और छह राउंड कारतूस से भरी 7.65 मिमी पिस्तौल, नकद 40,000 रुपये बरामद किए गए।”
West Bengal STF apprehended active members of the banned terrorist organisation CPI(MAOIST) Mantu Mallick & his close associate Pratik Bhowmik from Murshidabad district. On search, some documents related to maoist activities and a 7.65 mm pistol loaded with six rounds of… pic.twitter.com/1w822L9IoX
— ANI (@ANI) November 19, 2023
एसटीएफ ने कहा, “आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। मंटू मल्लिक और प्रतीक भौमिक नाम के आरोपी व्यक्तियों को बाद में मुख्य न्यायाधीश के सामने पेश किया गया और उन्हें 30 नवंबर तक पुलिस कस्टडी की अनुमति दी गई है।
https://firenib.com/category/automobile/
Source link







