जयपुर-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में नशे में धुत शख्स ने की एयर होस्टेस से बदतमीजी, किया गया पुलिस के हवाले

Indigo Flight 2023 11 42a1be726112622949360a056f9fd23e 16x9.jpg

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Firenib

बेंगलुरु. जयपुर से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट (IndiGo Flight) में नशे में धुत एक यात्री (Drunk Man) ने कई चेतावनियों के बावजूद क्रू मेंबर (Crew Member) के साथ दुर्व्यवहार किया. बाद में फ्लाइट के बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसको हिरासत में ले लिया. इंडिगो एयरलाइंस के एक प्रेस बयान में कहा गया है कि हवाई जहाज के उतरने के बाद यात्री को आगे की कार्रवाई के लिए एयरपोर्ट पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया था. एयरलाइंस के बयान में कहा गया कि ‘हमें अन्य यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है.’ इस मामले में आरोपी 33 वर्षीय रणधीर सिंह को तब हिरासत में लिया गया, जब उसने चेतावनी दिए जाने के बाद भी बार-बार एयर होस्टेस का हाथ पकड़ा.

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले रणधीर सिंह इंडिगो फ्लाइट 6E556 की 27(D) सीट पर बैठे हुए थे और नशे में लग रहे थे. सिंह के साथी यात्रियों ने उनके अनुचित व्यवहार को देखा और तुरंत फ्लाइट क्रू को सतर्क कर दिया. स्थिति की गंभीरता का संज्ञान लेते हुए फ्लाइट के कैप्टन ने सिंह को ‘अनुशासनहीन यात्री’ करार दिया. कथित तौर पर केबिन क्रू ने बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. एयरलाइन के अधिकारी वरुण कुमार ने घटना की सूचना हवाईअड्डा पुलिस को दी. जिसके बाद रविवार को 33 साल के शख्स को हिरासत में ले लिया गया.

रणधीर सिंह पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है.

Tags: Indigo, Indigo Airlines, Indigo flight

Source link

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib