MP Assembly Election 2023 | कांग्रेस ने BJP के हित में नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों की मांगी जानकारी

Mp Assembly Election 2023 कांग्रेस ने Bjp के हित.webp.webp

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Firenib

BJP and Congress

Loading

भोपाल: कांग्रेस (Congress) ने हाल ही में संपन्न मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) में पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सभी 230 उम्मीदवारों को पत्र लिखकर उन अधिकारियों का विवरण मांगा है जिन्होंने कथित तौर पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों के खिलाफ काम किया था। हालांकि, BJP ने कहा कि कांग्रेस इस तरह के कदम से चुनाव में अपनी आसन्न हार के लिए एक नया बहाना खोजने की कोशिश कर रही है।

 कांग्रेस अपने सभी उम्मीदवारों को संबोधित पत्र में, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) ने दावा किया कि मतदान के दिन यानी की 17 नवंबर को स्थापित नियंत्रण कक्ष को भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों के खिलाफ काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में शिकायतें मिलीं। MPCC के संगठन प्रभारी और उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने पत्र में पार्टी उम्मीदवारों से ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों की जानकारी उनके पदनाम और नियुक्ति स्थान के साथ 30 नवंबर तक राज्य कांग्रेस को देने के लिए कहा है। 

चुनाव प्रचार के दौरान, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने बार-बार अधिकारियों और कर्मचारियों पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया था और कांग्रेस के सत्ता में आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। नाथ ने भाजपा पर पुलिस, धन और प्रशासन का इस्तेमाल अपने पक्ष में करने का आरोप लगाया था। राज्य बीजेपी सचिव राहुल कोठारी ने संपर्क किये जाने पर कहा कि कांग्रेस चुनावों में अपनी ‘आसन्न हार’ के लिए एक नया बहाना ढूंढ़ने की कोशिश कर रही है। 

कोठारी ने कहा कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी लोकतंत्र के ताकतवर संरक्षक हैं। उन्होंने कहा कि जिनके पास मतदान केंद्रों पर बैठने के लिए कार्यकर्ता नहीं हैं वे इस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। मध्य प्रदेश में 230 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था और मतगणना तीन दिसंबर को होगी। (एजेंसी)



https://firenib.com/category/automobile/

Source link

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib