IND vs AFG : रोहित बन गए भारत के सबसे सफल T20 कप्तान, तोड़ा डाला धोनी का महारिकॉर्ड

IND vs AFG

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

IND vs AFG : बुधवार को बेंगलुरु में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए डबल सुपर ओवर वाले रोमांचक में T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को शिकस्त देते हुए तीन मुकाबलों की T20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरा मुकाबला टाई पर ख़तम हुआ जिसके बाद सुपर ओवर खेला गया। पहले सुपर ओवर में मुकेश कुमार की गेंदबाजी पर अफगानिस्तान ने एक विकेट खोकर 16 रन बनाए।

इसके जवाब में टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा ने बल्लेबाज़ी करते हुए दो छक्के जड़कर 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बनाए और मुकबका एक बार फिर से टाई हो गया। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में टीम इंडिया ने आख़िरकार यह मुकाबला जीतकर सीरीज को 3-0 के साथ ख़तम किया। इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा द्वारा इतिहास रच दिया गया।

आपको बता दें इस मुकाबले को जीतने के साथ ही Rohit Sharma ने पूर्व टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब T20 में रोहित शर्मा टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में कुल 42 T20 इंटरनेशनल मुकाबले जिताकर भारत के सबसे सफल T20 कप्तान बन चुकें हैं। इससे पहले MS Dhoni ने भारत को 72 में से 41 T20 मुकाबले जितवाए थे, लेकिन अब रोहित उनसे आगे निकल चुके हैं और एक ख़ास उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

IND vs AFG : T20 World Cup 2024 के लिए रोहित हैं पहली पसंद

जब से रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की कप्तानी की कमान संभाली है तब से भारत काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और उसका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। Rohit Sharma की कप्तानी में T20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 75 से अधिक का रहा है। ऐसे में सेलेक्टर्स के लिए T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम की कप्तानी के लिए रोहित शर्मा पहली पसंद हैं। आपको बता दें T20 World Cup 2024 1 जून से शुरू होने जा रहा है और 29 जून तक खेला जाना है।

T20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत के सबसे सफल कप्तान

1. रोहित शर्मा – 42 मुकाबले

2. महेंद्र सिंह धोनी – 41 मुकाबले

3. विराट कोहली – 30 मुकाबले

4. हार्दिक पांड्या – 10 मुकाबले

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib