Ram Mandir : राम भक्तों ने अमेरिका में निकाली कार और बाइक रैली, विदेश में गूंजे जय श्रीराम के नारे

Ram Mandir

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Ram Mandir : राम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी भरपूर उत्साह है। जैसा कि आप जानते हैं कई भारतीय विदेश में रहते हैं और ऐसे में विदेशों में रहने वाले भारतियों के बीच रामलला के आगमम को लेकर काफी ख़ुशी का माहौल है। आपको बता दें अमेरिका में रहने वाले भारतीय लोगों ने कार और बाइक रैली निकालकर प्रभु श्रीराम के आगमन का जश्न मनाया। रविवार के दिन सिलिकन वैली में रहने वाले रामभक्तों ने बारिश और सर्दी के बीच कार रैली निकाली।

आपको बता दें इस रैली में एक हजार कार, बाइक और बसों ने हिस्सा लिया। रैली में एक डिजिटल ट्रक भी शामिल था, जिसपर श्रीराम की कलाकृतिया देखने को मिल रही थीं। इस दौरान अयोध्या में बने राम मंदिर की तस्वीरें और श्रीराम की जीवनगाथा एलईडी स्क्रीन पर दर्शाई गई। रैली में करीब 2000 से अधिक रामभक्तों ने हिस्सा लिया और प्रसाद एवं भोजन का वितरण किया गया।

Ram Mandir : 120 मील लम्बी रैली

आपको बता दें रामभक्तों ने 120 मील से ज्यादा लम्बी रैली निकाली और फ्रेमोंट में टेस्ला लाइट शो के साथ इस रैली का समापन हुआ। इस दौरान बे एरिया में रामभक्तों के बीच प्रसाद बांटा गया। इस रैली का आयोजन दीप्ति महाजन और बिमल भागवत जैसे लोगों द्वारा किया गया था। इसके लिए पहले मोबाइल एप पर लोगों रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया।

अमेरिका में रामभक्तों ने रैली के दौरान “जय श्री राम” के नारे लगाए और विदेश में भी Ram Mandir के उत्सव की धूम मचा दी। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ और भजन भी सुनने को मिले। रैली में शामिल लोगों के हाथों में UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफों वाले पंफलेट नज़र आए। रैली में कई वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया और त्योंहार जैसा माहौल तैयार हो गया। लोगों ने भव्य और यादगार तरीके से प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त की।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib