Himachal Pradesh Tourism : दिसंबर से फरवरी के बीच ज़रूर घूमें हिमाचल प्रदेश की ये 5 जगह, उठायें खूबसूरत वादियों का आनदं

Himachal Pradesh Tourism

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal Pradesh Tourism : सर्दी के मौसम में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हिमाचल प्रदेश का नाम आपके दिमाग में ज़रूर आएगा। सर्दी की छुट्टियों में घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश एक बेहद ही अच्छा विकल्प है, जहां आप खूबसूरत बर्फीली वादियां एन्जॉय कर सकते हैं। सर्दियों में हिमाचल एक जादुई बर्फ की दुनिया की तरह खूबसूरत लगता है।

इस दौरान बर्फ से ढके पहाड़, खिली-खिली धूप और स्वच्छ हवा आपको स्वर्ग जैसा अनुभव प्रदान करती हैं। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों में हिमाचल घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको प्रदेश की कुछ बेहद खूबसूरत और बर्फीली जगहों के बारे में बतायेंगे। आपको एक बार इन जगहों पर ज़रूर जाना चाहिए।

Himachal Pradesh Tourism : ये हैं वो 5 जगह

सिस्सू झील – आपको बता दें लाहौल पहाड़ो के बीच स्थित यह झील अपने क्रिस्टल क्लियर साफ़ हिलते-डुलते पानी के लिए मशहूर है। लेकिन आजकल यह झील -15 डिग्री सेल्सियस तापमान के चलते जमी हुई बर्फ की सफ़ेद परत के चलते आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सिस्सू झील पर जमी बर्फ की परत की खूबसूरती काफी संख्या में लोग आ रहे है।

कुफरी – हिमाचल प्रदेश में राजधानी शिमला से 20 किमी. दूर कुफरी एक छोटा सा हिल स्टेशन है। अगर आपको एक शांत वातावरण का आनंद लेना है तो आप यहाँ जा सकते हैं। यहां घूमने के लिए कुफरी चिड़ियाघर, कुफरी फन लैंड, बलजंदर मंदिर और कुफरी लेक जैसे स्थान हैं। इसी के साथ आप कुफरी हिप हिप हुर्रे एम्यूजमेंट पार्क में आइस स्केटिंग आदि का मज़ा ले सकते हैं।

छितकुल – आपको बता दें किन्नौर जिले में भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित यह गांव 2023 में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन वाले गांव की मान्यता प्राप्त कर चुका है। हर साल कई पर्यटक 11,319 फीट की ऊंचाई पर बर्फीले पहाड़ों के बीच स्थित इस गांव के शांत वातावरण और सुंदरता का आनंद लेने आते हैं।

सराहन – सतलज नदी घाटी और भारत तिब्बती सड़क के पास 2165 मीटर उंचाई पर स्थित ‘किन्नौर का प्रवेश द्वार’ नाम से प्रसिद्द यह गांव आसपास के क्षेत्रों में ट्रैकिंग अभियानों के लिए बेस के रूप में काम करता है। यह गांव एक तरफ बर्फीली चट्टानों वाले पहाड़ एवं दूसरी तरफ हरे भरे जंगलों और खेतों से घिरा हुआ है। यहां स्थित 800 साल पुराना भीमाकाली मंदिर लोकप्रिय तीर्थ स्थलों में से एक है।

मनाली – अगर आपको सर्दी में बर्फीले स्थानों का आनंद लेना है, तो आपको मनाली ज़रूर जाना चाहिए। सर्दियों में मनाली किसी खूबसूरत जादुई नगरी सा लगता है और यहां आकर्षक और शांत अनुभव मिलता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib