Himachal Weather Report : प्रदेश में जारी हुआ यलो अलर्ट, 2 दिन भारी बारिश और बर्फबारी की सम्भावना

Himachal Weather Report

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal Weather Report : दो दिन तक प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद शुक्रवार को मौसम ने अपना मिजाज बदला। लोगों ने चटक धूप में बर्फ का आनंद लिया और घर से बाहर निकले। लेकिन अब एक फिर प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलने की सम्भावना है। आपको बता दें अगले दो दिन यानी शनिवार शनिवार और रविवार को प्रदेश में फिरसे बर्फबारी और बारिश देखने को मिल सकती है। जानकारी के लिए बता दें मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

शुक्रवार की शाम को मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी दी की Himachal Pradesh में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हो सकता है और मौसम फिर करवट लेगा। इसके चलते रात में भारी बारिश और बर्फ़बारी देखने को मिल सकती है, जिसका असर प्रदेश के सभी हिस्सों में नज़र आएगा। 3 फरवरी को मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में ओले और तूफान की सम्भावना है। वहीं 4 फरवरी कुल्लू, लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर और शिमला में बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी।

Himachal Weather Report : शुक्रवार को प्रदेश के हालात

शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली और प्रदेश में धूप खिली, लेकिन पिछले दिन की बर्फ़बारी के चलते 700 से अधिक सड़कें बंद रही। शिमला जिले में बर्फ की वजह से करीब ढाई सौ सड़के बंद हैं, जिनकी बहाली के लिए नमक औऱ कैमिकल की सहायता से बर्फ पिघलाई जा रही है। इतना ही नहीं बर्फ़बारी और बारिश के चलते प्रदेश के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

आपको बता दें पिछले 24 घंटे में Himachal Pradesh के मनाली के कोठी में 1 फीट से अधिक बर्फबारी देखने को मिली है। इसके अलावा लाहौल घाटी के खदराला में 1 फीट, शिमला के चौपाल में 20 cm, लाहौल घाटी के केलांग में 15 cm और गोंदला में 17.5 cm, कुकुमसेरी में 14 cm, भरमौर में 25 और चंबा के सलूणी में 21 cm तक बर्फ गिरी।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib