बारिश और बर्फबारी की वजह से HRTC के 800 रूट पर बस सेवा हुई प्रभावित, फिसलन की वजह से रास्ते में रोकी बसें

hrtc

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जैसा कि आप जानते हैं हाल ही में हिमाचल प्रदेश में काफी बारिश और बर्फबारी हुई है। मौसम खराब होने के चलते HRTC के 800 रूटों के साथ-साथ कई निजी बसों के रूटों पर भी बस सेवा प्रभावित हुई है। आपको बता दें सबसे अधिक 200 से ज्यादा रूट शिमला डिवीजन में प्रभावित हुए हैं। बर्फबारी की वजह से अपर शिमला के कई रूट प्रभावित हुए हैं और सेवाएं बंद हो गई हैं। HRTC ने जानकारी दी कि सबसे अधिक बसें ऊपरी शिमला में फंसी है।

HRTC के इन रूटों पर सेवाएं हुईं प्रभावित

इसके अलावा चंबा, पांगी, रोहतांग, भरमौर, केलांग, अटल टनल के आसपास, मनाली, डलहौजी और किन्नौर के कई रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। आपको बता दें HRTC के शिमला डिवीजन में 59 रूट सस्पेंड हैं जबकि 52 रूट बंद कर दिए गए हैं। रिकांगपिओ के 24 रूटों को सस्पेंड और 3 रूटों को बंद किया गया है। तारादेवी के 2 रूट और तारादेवी-नेरवा के 85 रूट सस्पेंड किया गया हैं जबकि 18 रूट बंद हैं।

इसके अलावा रोहडू़ के 29 रूट सस्पेंड हैं और 5 रूट बंद हैं, करसोग के 7 रूट सस्पेंड, रामपुर के 13 रूट सस्पेंड और 7 रूट बंद, शिमला के ग्रामीण इलाकों में 43 रूट सस्पेंड हैं, जबकि 17 रूट बंद हैं। इसके अलावा सोलन के 10 रूट सस्पेंड और 2 रूट बंद हैं। मनाली केलांग, डलहौजी, भरमौर, पांगी, किन्नौर, रोहतांग, अटल टनल के आसपास, मनाली एवं शिमला के ऊपरी इलाकों में गुरुवार से यातायात ठप पड़ा है।

HRTC के 800 रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हैं और प्रदेश के कई इलाकों में निजी बसें भी रुकी हुई हैं, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। प्रदेश के उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से सड़कों पर फिसलन के चलते बसें नहीं चल रही हैं। हाल ही में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि दो दिन और बारिश और बर्फ़बारी देखने को मिल सकती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib