Himachal Pradesh के उपमुख्यमंत्री का बड़ा एलान, HRTC में होगी 700 ड्राइवरों और कंडक्टरों की भर्ती

Himachal Pradesh

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाल ही में Himachal Pradesh के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी जिले के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की रखोटा पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कई बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि HRTC द्वारा धार्मिक दर्शन हेतु 175 नए रूट चलाये जाएंगे, ताकि प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों और दूसरे राज्यों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवा उपलब्ध हो। उन्होंने यह भी बताया कि HRTC 700 ड्राइवरों और कंडक्टरों के पद हेतु भर्ती निकलने वाली है। इनमें से 350 ड्राइवर के पद होंगे, जबकि 350 कंडक्टर के पद होंगे।

इतना ही नहीं बहुत ही जल्द HRTC 350 इलैक्ट्रिक बसों को अपने बड़े में शामिल करने वाला है। कार्यक्रम में सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद थीं। मुकेश अग्निहोत्री के मुताबिक कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए निरंतर काम कर रही है। सरकार द्वारा अलग-अलग विभागों में भर्तियां निकाली जा रही हैं। उन्होंने बताया कि HRTC के अलावा जल शक्ति विभाग में भी 10000 युवाओं को रोजगार दिया जायेगा।

Himachal Pradesh की कांग्रेस सरकार है जनता की सरकार

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार के लिए जनकल्याण प्राथमिक है। यह जनता की सरकार है और सरकार प्यार, सद्भावना और विकास की राजनीति के साथ उन्नत हिमाचल बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का अपमान हुआ। उनकी मांगों को अनसुना किया गया और उनपर डंडे बरसाए गए।

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने अपने कार्यकाल में OPS बहाली को लेकर इंकार किया, लेकिन Himachal Pradesh की कांग्रेस सरकार सत्ता में आते OPS बहाल करने का वडा किया और 1.36 लाख लोगों को OPS देकर अपना वायदा निभाया। उन्होंने आगे कहा कि सरकार विधानसभा में पैंशन को लेकर क़ानून लाएगी, जिसके बाद भविष्य में कोई भी OPS बंद नहीं कर पाएगा।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib